Micromax और Lava ने आत्मनिर्भर भारत में अपना योगदान देने की ठान ली है, और कुछ ऐसी भावनाएं प्रकट की हैं कि निकट भविष्य में कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है। साथ ही अब हो सकता है कि दूसरी भारतीय मोबाइल फ़ोन कंपनियां भी सामने आएं और अपना योगदान इस और प्रगट करें। हालाँकि इसमें कुछ समय लग सकता है लेकिन ऐसा भविष्य में जरुर होने वाला है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं, ऐसा भी कहा जा सकता है कि ऐसा माहौल बन रहा है, हम सोशल मीडिया पर चल पड़ी पहल के बारे में जानते ही हैं कि आखिर कैसे चीनी स्मार्टफोन कंपनियों और प्रोडक्ट्स को लोगों की ओर से बायकाट करने की बात कही जा रही है, ऐसे में लग रहा है कि इस बात का फायदा भारतीय मोबाइल फोन कंपनियों को बड़े पैमाने पर मिल सकता है।
आज हम बात करने वाले है कि आखिर क्या हुआ है? क्या कहा है इन कंपनियों ने? क्या हो सकता है आने वाले समय में? और क्या कर सकती हैं कंपनियां? इसी विषय पर आज हम आपको कुछ बताने वाले हैं, लेकिन उससे पहले आपको बता देते हैं कि हमने एक अन्य लेख भी किया है जिसमें आपको पता चलने वाला है कि आखिर 13 भारतीय मोबाइल कम्पनियाँ आज किस स्थिति में और क्या कर रही हैं, अगर आप इस बारे में पढ़ना चाहते हैं तो आपको यहाँ क्लिक करना होगा।
अब बात करते हैं आत्मनिर्भर भारत के विषय में, Micromax और Lava ने क्या कहा है, micromax ने अभी कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उसने कहा था कि, “चलिए इस महामारी के समय को एक अवसर में बदल देते हैं, आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ एक मज़बूत राष्ट्र बनाने के लिए।”
It’s time we turn this pandemic to an opportunity. With #atmanirbharbharat to build a stronger nation. Be #VocalForLocal