लौट रही Money Heist की गैंग, सीज़न 6 में एक बार फिर होगी दुनिया की सबसे बड़ी चोरी?

By

दुनियाभर में लोकप्रिय रही Money Heist की कहानी शायद अभी खत्म नहीं हुई है। फैंस को लगा था कि गैंग अपनी आखिरी बड़ी चोरी को अंजाम देकर हमेशा के लिए विदा ले चुका है, लेकिन अब Netflix ने ऐसे संकेत दिए हैं जिनसे साफ है कि इस फ्रेंचाइज़ का विस्तार आगे भी जारी रह सकता है।

दरअसल, ‘बर्लिन’ के दूसरे सीजन की रिलीज से पहले नेटफ्लिक्स ने एक नया टीजर जारी किया है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। नए सीजन का आधिकारिक नाम ‘Berlin and the Lady with an Ermine’ रखा गया है। इस टीजर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि ‘मनी हाइस्ट’ यूनिवर्स में आने वाले समय में और भी नई कहानियां देखने को मिल सकती हैं।

5 साल पहले आया 5वां सीज़न

गौरतलब है कि Money Heist का ओरिजनल शो दिसंबर 2021 में पांचवें सीजन के साथ खत्म हो गया था। हालांकि, नेटफ्लिक्स के हालिया प्रमोशनल कैंपेन से यह साफ झलकता है कि शो की दुनिया अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है।

फ्रैंचाइज़ के लिए माहौल बनाने के उद्देश्य से नेटफ्लिक्स ने स्पेन की ग्वाडलक्विविर नदी के किनारे एक खास प्रमोशनल इवेंट आयोजित किया। इस दौरान शो के मशहूर लाल जंपसूट और साल्वाडोर डाली मास्क को फिर से सामने लाया गया, जो इस सीरीज की पहचान बन चुके हैं।

सीज़न 6 को Netflix ने किया टीज़?

10 मई को नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक टीजर वीडियो भी शेयर किया। इसके साथ लिखा गया, “The revolution isn’t over yet. The world of La Casa de Papel continues.” इस मैसेज ने फैंस के बीच नई चर्चाएं पैदा कर दीं।

Netflix का स्टेटमेंट

इसके बाद नेटफ्लिक्स ने एक लंबा स्टेटमेंट जारी करते हुए फ्रैंचाइज़ के अब तक के सफर को याद किया। बयान में कहा गया कि पैसों की पहली बड़ी चोरी से लेकर बैंक ऑफ स्पेन के सोने पर आधारित हाई-प्रोफाइल डकैती तक, ‘मनी हाइस्ट’ की दुनिया लगातार बढ़ती रही है और दर्शकों को चौंकाती रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि “क्रांति कभी खत्म नहीं होती।”

कंपनी ने खुद को इस फ्रैंचाइज़ से जुड़ी हर नई जानकारी का “सेंट्रल हब” बताते हुए संकेत दिया कि आने वाले समय में और बड़े प्लान सामने आ सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने फैंस से कहा कि अगर वे “अगली योजना” के बारे में जानना चाहते हैं तो उन्हें आगे भी नजर बनाए रखनी होगी।

हालांकि अभी तक Money Heist के छठे सीजन की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस यूनिवर्स की नई कहानियों पर काम जारी है।

‘Berlin’ का नया सीजन 15 मई 2026 को रिलीज होगा। इसमें एंड्रेस डी फोनोलोसा उर्फ बर्लिन की कहानी दिखाई जाएगी। इस किरदार को Pedro Alonso निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon Summer Sale में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर्स पर धांसू डील्स, सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका!

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By