Amazon Summer Sale में साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर्स पर धांसू डील्स, सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका!
अगर आपका डबल-डोर फ्रिज हर ग्रॉसरी शॉपिंग के बाद छोटा पड़ने लगा है, तो अब साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर पर अपग्रेड करने का सही मौका हो सकता है। Amazon की Great Summer Sale 2026 के दौरान साइड-बाय-साइड फ्रिज पर 59% तक की छूट दी जा रही है। बड़े परिवारों, वीकली ग्रॉसरी स्टोरेज, फ्रोजन फूड, डेयरी और मील प्रेप के लिए ये फ्रिज ज्यादा बेहतर माने जाते हैं क्योंकि इनमें बड़ा स्टोरेज, अलग कूलिंग जोन और बेहतर फ्रीजर स्पेस मिलता है। सेल में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट के साथ 9,500 रुपये तक की बचत का फायदा भी मिल सकता है। वहीं Prime मेंबर्स के लिए अतिरिक्त कूपन, कैशबैक और Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर भी उपलब्ध हैं। आइए देखते हैं साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर्स की टॉप डील्स।
SurveyHaier 602L 3 Star Side By Side Frost Free Refrigerator
यह Haier का 602 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए अच्छा विकल्प है जहां फ्रिज स्पेस की जरूरत लगातार बदलती रहती है। इसकी सबसे खास बात 100% कन्वर्टिबल फ्रिज स्पेस है। इसमें 398 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन दिया गया है, जबकि 204 लीटर का फ्रीजर सेक्शन आइस ट्रे, फ्रोजन स्नैक्स, मीट और बल्क पैक्स रखने के लिए पर्याप्त है। डिजिटल डिस्प्ले से बाहर से ही टेम्परेचर कंट्रोल किया जा सकता है।
यह फ्रिज अभी अमेज़न पर 43% छूट के साथ 61,990 रुपये की कीमत में लिस्टेड है, लेकिन 2000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत और कम की जा सकती है. (यहां से खरीदें!)

Samsung 653L Convertible 5-in-1 Side By Side Refrigerator
Samsung का 653 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जहां स्टोरेज की जरूरत हर हफ्ते बदलती रहती है। इसमें 409 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन दिया गया है जिसमें सब्जियां, फल, दूध, दही, बोतलें और तैयार खाना आसानी से रखा जा सकता है। वहीं 244 लीटर का फ्रीजर सेक्शन फ्रोजन स्नैक्स, मीट और आइस ट्रे के लिए पर्याप्त जगह देता है। इस फ्रिज में 5-इन-1 कन्वर्टिबल मोड मिलता है, जिससे जरूरत के हिसाब से स्टोरेज सेटिंग बदली जा सकती है।
सैमसंग का यह रेफ्रिजरेटर अभी 34% फ्लैट डिस्काउंट और 3000 रुपये के कूपन ऑफर के साथ 76,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. (यहां से खरीदें!)
LG 655L Frost-Free Smart Inverter Side By Side Refrigerator
LG का 655 लीटर साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर उन लोगों के लिए बेहतर माना जा सकता है जो फ्रीजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसमें 239 लीटर का बड़ा फ्रीजर सेक्शन मिलता है, जिसमें आइस ट्रे, फ्रोजन स्नैक्स, मीट पैक्स और आइसक्रीम टब आसानी से रखे जा सकते हैं। वहीं 416 लीटर का फ्रिज सेक्शन दूध, फल, सब्जियां, बोतलें और बड़े कंटेनर रखने के लिए पर्याप्त जगह देता है।
यह मॉडल अमेज़न समर सेल में 72,990 रुपये का मिल रहा है लेकिन 3000 रुपये के कूपन ऑफर के साथ इसकी प्रभावी कीमत घटकर 69,990 रुपये हो जाती है. (यहां से खरीदें!)

Samsung 644L Convertible 5-in-1 Side By Side Refrigerator With WiFi
Samsung का यह 644 लीटर मॉडल कन्वर्टिबल 5-इन-1 स्टोरेज फीचर के साथ आता है। इसमें 400 लीटर का फ्रेश फूड सेक्शन दिया गया है, जिसमें सब्जियां, फल, दूध, बोतलें और बड़े कंटेनर आराम से रखे जा सकते हैं। वहीं 244 लीटर का फ्रीजर सेक्शन फ्रोजन आइटम्स और बल्क पैक्स के लिए अलग स्पेस देता है। इसमें ट्विन कूलिंग प्लस तकनीक दी गई है, जिससे फ्रीजर की गंध फ्रिज सेक्शन में कम पहुंचती है।
यह इस लिस्ट का सबसे महंगा मॉडल है, जो अभी 1,12,590 रुपये में मिल रहा है. (यहां से खरीदें!)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile