Mi A3 को आज भारत में सेल के लिए उतार दिया गया है। यह सेल Amazon.in, Mi.com, और Mi Home stores पर रखी गयी है जहां से यूज़र्स इस फ़ोन को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि Android One smartphone Mi A3 की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू है। यह लेटेस्ट लॉन्च फ़ोन Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है और इसे ट्रिपल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें आपको 3 कलर ऑप्शन मिलते हैं। साथ ही 2 रैम में इस फ़ोन को खरीदा जा सकता है।
Mi A3 को शुरूआती कीमत Rs.12, 999 में लॉन्च किया गया है जिसमें आपको बेस वैरिएंट 4GB RAM + 64GB storage variant मिलता है। वहीँ इसका 6GB RAM + 128GB वैरिएंट Rs.15, 999 में लॉन्च किया गया है। इस फ़ोन को यूज़र्स अमेज़न, MI HOME और Mi.com से खरीद सकते हैं। दोनों वैरिएंट्स को Not Just Blue, More Than Whit, Kind of Gray रंग में खरीदा जा सकता है।
Sale offers की बात करें तो इसके तहत Mi A3 फ़ोन की खरीद पर यूज़र्स को Rs. 750 का कैशबैक HDFC Bank credit cards पर दिया जा रहा है। साथ ही Rs. 250 EMI transactions पर भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही Airtel कस्टमर्स को डबल डाटा और अनलिमिटेड कालिंग की सुविधा भी Rs. 249 के रीचार्ज पर दी जा रही है।
डिवाइस की दोनों साइड को Corning Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है। Mi A3 को कंपनी ने ट्रिपल कैमरा सेटअप एक साथ पेश किया है। इसमें आपको एक 48-megapixel primary Sony IMX586 sensor अपर्चर f/1.79 lens, 8-megapixel secondary sensor 118-degree wide-angle और अपर्चर f/1.79 lens के साथ, डेप्थ सेंसिंग के लिए 2-megapixel tertiary sensor मिलता है।
स्मार्टफोन में 32-megapixel selfie camera अपर्चर f/2.0 lens के साथ दिया गया है। Mi A3 में आपको night mode भी मिलता है जिससे आप लो लाइट में भी शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। Mi A3 Google Assistant, Google Photos, Google Lens, Digital Wellbeing tools सपोर्ट के साथ आता है। Xiaomi Mi A3 Qualcomm Snapdragon 665 SoC,Adreno 610 GPU से लैस है और यह 6GB of LPDDR4X RAM का साथ आता है।
यूज़र्स को यह दो वैरिएंट में मिलेगा जिसमें 4GB + 64GB and 6GB + 128GB variant शामिल हैं। इसमें 4,030 mAh बैटरी दी गयी है जो 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है। इसमें आपको USB Type-C port, और 3.5mm audio jack मिलता है। Mi A3 में IR blaster, P2i coating भी दी गयी है।