हाल ही में Xiaomi ने अपने नए और अपकमिंग फ़ोन्स को Mi A3 series के तहत लॉन्च करने वाला है। इन फ़ोन्स में Mi A3 और Mi A3 Lite को कंपनी पेश कर सकती है। कंपनी के ये लेटेस्ट फ़ोन्स मी 'ए' सीरीज़ का ही हिस्सा होंगे और खास बात यह है कि ये फ़ोन्स camera-centric डिवाइस होंगे। आपको बता दें कि Mi A3 देखने में हाल ही में लॉन्च किये गए Mi CC9 की तरह ही देखने में लगता है। यह डिवाइस यह स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
शाओमी ने इन अपकमिंग Android One phones के टीज़र को जारी करना शुरू कर दिया है। साथ ही आधिकारिक तौर पर फ़ोन्स के आने की भी पुष्टि हो चुकी है। इन दोनों ही फ़ोन्स, मी ए3 और मी ए3 लाइट को जहां कुछ दिनों पहले ही लीक किया गया था वहीँ हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आयी है।
आपको बता दें कि Mi A3 को US FCC database में भी स्पॉट किया गया था। नई रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी ने करके बताया है कि Mi A3 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। साथ ही यह भी खबर है कि अपकमिंग शाओमी स्मार्टफ़ोन्स फोटोग्राफी में एक्सपर्ट होंगे। शाओमी फ़ोन्स एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का ही हिस्सा हो सकते हैं। यूएस एफसीसी लिस्टिंग में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि Mi A3 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा जबकि टिप्स्टर इशान अग्रवाल के मुताबिक Mi A3 में स्नैपड्रैगन 730 और Mi A3 Lite स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट से लैस हो सकता है।
वहीँ WinFuture रिपोर्ट्स की मानें तो Mi A3 6.0-inch full-HD+ (1080×2240 pixels ) AMOLED display के साथ वॉटर ड्रॉप नौच के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें यूज़र्स को 32-megapixel सेल्फी कैमरा और 48-megapixel का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है।