Mi 9 बीटा टेस्टर्स कर सकते हैं एंड्राइड Q बीटा के लिए साइन अप

HIGHLIGHTS

Android Q बीटा के लिए साइन अप कर सकते Mi 9 यूज़र

कुछ नॉन पिक्सल फोंस चल रहे है एंड्राइड क्यू बीटा पर

Android Q अपने पांचवे बीटा में है और अगले महीने आने वाला वर्जन फाइनल हो सकता है और इसके बाद सीधा स्टेबल वर्जन ही आएगा। कुछ नॉन-पिक्सल फोंस पहले ही बीटा वर्जन पर चल रहे हैं लेकिन कई मॉडल्स को अब भी स्टेबल वर्जन का इंतज़ार करना पड़ रहा है। पिछले महीने शाओमी ने एक शेड्यूल रिलीज़ किया था जिसमें बताया गया था कि कम्पनी के फोंस को कब बीटा वर्जन मिलने वाला है।

Mi 9 पहला फोन होगा जिसे एंड्राइड Q क्लोज्ड बीटा मिलेगा और इस फोन को 2019 की चौथी तिमाही में यह अपडेट दिया जाएगा। Redmi K20 Pro अगला फोन है जिसे इसी तिमाही में यह अपडेट मिलेगा। लिस्ट के अनुसार, Mi 8, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 UD, Mi MIX 2S, और Mi MIX 3 को भी इसी समय एंड्राइड Q का बीटा वर्जन अपडेट दिया जाएगा। 

Xiaomi केवल फ्लैगशिप डिवाइसेज़ पर ही ध्यान नहीं दे रहा है, स्नैपड्रैगन 730 द्वारा संचालित Redmi K20 को चौथी तिमाही में नया एंड्राइड Q बीटा मिलेगा वहीं, Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro को 2020 की पहली तिमाही में एंड्राइड Q बीटा अपडेट मिलेगा। यह शेड्यूल गूगल के मौजूद एंड्राइड Q प्लान पर आधारित है। अगर गूगल का यह प्लान बदलता है तो शाओमी के शेड्यूल में बदलाव की भी संभावना है।

आधिकारिक MIUI अकाउंट ने घोषणा की है कि Mi 9 के लिए बीटा टेस्टर्स के लिए साइन अप शुरू किया जा सकता है। Android Q बेहतर प्राइवेसी फीचर्स, फोल्डेबल डिवाइसेज़ के लिए सपोर्ट लाएगा और साथ ही सिस्टम-वाइड डार्क मोड और प्रोजेक्ट मेनलाइन आदि शामिल हैं। 

सोर्स, वाया

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :