प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ Mi 11 Lite, मात्र Rs Rs 18,999 में मिल सकता है यह फोन आपको

HIGHLIGHTS

Mi 11 Lite के लिए प्री-ऑर्डर हुए शुरू

फ्लिपकार्ट से Mi 11 Lite को कर सकते हैं प्री-बुक

केवल Rs 18,999 में हो जाएगा Mi 11 Lite आपका

Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने नए Mi 11 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और आज से इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो गए हैं। आप Flipkart, मी.कॉम व मी होम स्टोर्स से डिवाइस को प्री-बुक कर सकते हैं। फोन की सेल 28 जून से शुरू होगी।

Mi 11 Lite कीमत

Mi 11 Lite के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 21,999 है। दूसरे वेरिएंट को Rs 23,999 की कीमत में पेश किया गया है जो 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ आता है। शाओमी ने Mi 11 Lite खरीदने वालों के लिए Rs 1,500 का अर्ली बर्ड डिस्काउंट भी पेश किया है जिससे फोन की कीमत कम होकर क्रमश: Rs 20,499 और Rs 22,499 है। इसके अलावा, HDFC बैंक कार्ड होल्डर Rs 1500 का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।

अगर आप HDFC बैंक कार्ड से इसे खरीदते हैं तो Rs 1500 कैशबैक पा सकते हैं जिससे फोन का दाम क्रमश: Rs 18,999 और Rs 20,999 हो जाएगा।

Mi 11 Lite स्पेसिफिकेशन

स्पेक्स की बात करें तो Mi 11 Lite 4G में 6.55 इंच की फुल HD+ 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली AMOLED डिस्प्ले मिली है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में मिल रही स्क्रीन HDR10 प्लेबैक सपोर्ट करती है और इसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Mi 11 Lite की मोटाई 6.8mm और वज़न 157 ग्राम है। फोन को Vinyl Black, Jazz Blue और Tuscany Coral कलर में पेश किया गया है।  

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732G द्वारा संचालित है और इसे एड्रेनो 618 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है और स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित MIUI 12 पर काम करता है।  

Mi 11 Lite 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 64MP प्राइमरी कैमरा मिल रहा है और इसके साथ ही एक 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा का साथ दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।  

फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। Mi 11 Lite में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। फोन में 4,250mAh की बैटरी दी गई है और इसे 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।   

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :