इस नई रिपोर्ट के अनुसार, ये फ़ोन दो वेरिएंट में पेश होगा. इसके एक वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, जबकि दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी.
मोबाइल निर्माता कंपनी मिज़ू जल्द ही बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन प्रो 6 पेश कर सकती है. पिछले काफी समय से इस फ़ोन से जुडी कई जानकारियां सामने आ चुकी है. अब एक नई रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस फ़ोन में 6GB की रैम होगी.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, मिज़ू प्रो 6 स्मार्टफ़ोन में 6GB की रैम होने की जानकारी Gizchina ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है. इस नई रिपोर्ट के अनुसार, ये फ़ोन दो वेरिएंट में पेश होगा. इसके एक वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, जबकि दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी.
इससे पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई थी कि इस मिज़ू प्रो 6 स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का हेलिओ X20 डेका-कोर प्रोसेसर हो सकता है. इसके साथ ही इसमें माली- T880 GPU भी होगा.
इसके साथ ही कुछ हाल ही आ रही रिपोर्ट्स दावा का रही हैं कि कंपनी 3D टच डिस्प्ले पर काम कर रही है. तो साफ़ है कि मिज़ू भी एप्पल के चलन में शामिल होना चाहता है क्योंकि ये तकनीक हम नए आईफोंस में देख चुके हैं. कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मई 2016 में लॉन्च किया जाएगा. अभी काफी समय बाकी है तो शायद हो सकता है कि तब तक हम इस स्मार्टफ़ोन से मिलते जुलते स्पेक्स वाले कई स्मार्टफोंस को देख लें, क्योंकि बाज़ार में हेलिओ X20 प्रोसेसर और इस डिस्प्ले के साथ कई स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं.