आने वाली मोबाइल फोन इंडस्ट्री मुख्य तौर पर 5G स्मार्टफोंस की होने वाली है। अर्थात् आने वाले समय में 5G स्मार्टफोंस की बाढ़ सी आने वाली है। जहां एक ओर बहुत सी कंपनियों के पास पहले से ही उनके 5G स्मार्टफोंस मौजूद हैं। हालाँकि कुछ के पास अभी तक ऐसे मोबाइल फोन नहीं है। उदाहरण के लिए ऐसे आसार नजर नहीं आ रहे हैं कि एप्पल की ओर से 2020 से पहले उसका 5G मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया जाए।
यानी अभी कई कंपनियां इस बारे में सोच भी नहीं रही है, और कुछ है कि इसपर काम कर रही हैं, और कुछ ने यह पहले ही सोच लिया था, जिसके कारण उनके पास पहले से ही 5G मोबाइल फोंस मौजूद हैं।
ऐसा ही कुछ Meizu को लेकर भी देखने में आ रहा है, यह भी एप्पल की तरह है, यह भी लगभग 2020 में ही अपने पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। अभी अगर हम बीते कुछ महीनों की बात करें तो ऐसा सामने आ चुका है कि कंपनी अपने एक 5G हैंडसेट पर काम कर रही है। जिसे Meizu 17 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि इसका कुछ और भी नाम हो सकता है क्योंकि अभी इसे लेकर रुमर्स भी आने शुरू नहीं हुए हैं। अभी के लिए इसे एक अफवाह के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
अगर हम Meizu के मोबाइल फोन रोडमैप की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि यह चीन में लीक हो चुका है, और इसमें पहले 5G स्मार्टफोन यानी कंपनी के पहले 5G मोबाइल फोन की चर्चा है कि इसे अगले साल के दूसरे क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि इसे अगले साल अप्रैल या जून में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अभी तक इसके बारे में कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।