मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी लेनोवो ने भारतीय बाज़ार में अपना नया फैबलेट लेनोवो फैब पेश किया है. लेनोवो ने भारत में अपने इस फैबलेट की कीमत Rs. 11,999 रखी है. यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
अगर लेनोवो फैब फैबलेट के स्पेक्स पर नज़र डालें तो इसमें 6.98-इंच की HD IPS डिस्प्ले दी गई है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720×1280 पिक्सल है. यह डिवाइस 64-बिट 1.2GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर से लैस है. फ़ोन में 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे 64GB तक के माइक्रो-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Lenovo Vibe K5 Plus Unboxing in Hindi Video
इसके साथ ही लेनोवो फैब फैबलेट में LED फ़्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, यह कैमरा ऑटोफोकस फीचर से लैस है. फ़ोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है. यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. फ़ोन में 4250mAh की बैटरी दी गई है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 A/B/G/N, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद हैं. यह एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और डिजिटल कंपास से लैस है.
इसे भी देखें: सोनी एक्सपिरिया Z2, Z3, Z3 कॉम्पैक्ट को एंड्राइड मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू
इसे भी देखें: कार्बन क्वात्रो L52, टाइटेनियम माक 6 स्मार्टफ़ोन लॉन्च