लॉन्च से पहले सामने आए देसी फोन Lava Yuva 2 Pro के स्पेक्स, सेल में मिल रहा गजब का ऑफर

HIGHLIGHTS

Lava Yuva 2 Pro की कीमत है 8,499 रुपये (~ $ 102)

मुंबई के दो रिटेलर्स ने शुरू की Lava Yuva 2 Pro की सेल

पिछले साल कंपनी ने लावा युवा प्रो को पेश किया था

लॉन्च से पहले सामने आए देसी फोन Lava Yuva 2 Pro के स्पेक्स, सेल में मिल रहा गजब का ऑफर

पिछले साल अक्टूबर में लावा ने 7,799 रुपये (~$94) की कीमत के साथ लावा युवा प्रो पेश किया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने डिवाइस का अगला एडिशन लॉन्च कर दिया है। भले ही कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, युवा 2 प्रो पहले से ही भारत में स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मुंबई के दो ऑफलाइन रिटेलर्स ने शुरू की Lava Yuva 2 Pro की सेल 

मुंबई के दो ऑफलाइन रिटेलर्स ने Lava Yuva 2 Pro की सेल शुरू कर दी है। दोनों रिटेलर्स डिवाइस को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 8,499 रुपये (~ $ 102) में बेच रहे हैं। यह तीन रंगों में आता है, जैसे बैंगनी, सफेद और हरा।

यह भी पढ़ें: OnePlus 11R का प्री-ऑर्डर शुरू, बुक करने पर साथ में फ्री मिलेगा ये डिवाइस

Lava Yuva 2 Pro का डिजाइन 

रियर-फेसिंग कैमरों और एलईडी फ्लैश के अरैन्ज्मेन्ट हाल के आईफ़ोन जैसे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि डिवाइस वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले से लैस है। डिवाइस में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

lava yuva 2 pro

Lava Yuva 2 Pro स्पेसिफिकेशंस 

Lava Yuva 2 Pro में 6.5 इंच का एलसीडी पैनल है जो एचडी+ रेजोल्यूशन ऑफर करता है। यह MediaTek Helio G37 चिपसेट और 4 GB RAM से लैस है। फोन 3 जीबी वर्चुअल रैम और 64 जीबी यूएफएस स्टोरेज ऑफर करता है।

डिवाइस का ट्रिपल कैमरा यूनिट 13-मेगापिक्सल स्नैपर के साथ चर्चा में है। इसके साथ वीजीए कैमरा का एक पेयर जोड़ा गया है। फोन के फ्रन्ट पर 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो USB-C पोर्ट के जरिए चार्जिंग सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: WhatsApp को मिल नया अपडेट, अब वीडियो कॉल के साथ दूसरे ऐप्स भी कर सकेंगे यूज, देखें कैसे

यह एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ प्रीलोडेड आता है, जो अन्य लावा फोंस की तरह लगभग स्टॉक अनुभव और कॉल रिकॉर्डिंग ऑफर करता है। इसके अलावा, यह डिवाइस भारत में छात्रों के लिए डाउटनट के कोर्स मटीरीअल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

Enjoying writing since 2017... View Full Profile