नोएडा की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी की नई ‘विराट’ लाइनअप के तीसरे मॉडल के तौर पर, सोमवार को भारत में Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च किया गया। यह हैंडसेट Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G की लाइनअप में शामिल हो गया है। यह नया स्मार्टफोन जल्द ही देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह सिर्फ एक ही वैरिएंट के RAM, स्टोरेज और दो कलर्स में उपलब्ध होगा। Lava Virat V1 Pro 5G Unisoc चिपसेट से लैस है, इस फ़ोन में आपको 6GB की RAM के साथ 6,000 mAh का बैटरी बैकअप मिलता है इसी के साथ इसमें स्कायर शेप का कैमरा मॉड्यूल में आपको एक ड्यूल कैमरा यूनिट भी देखने को मिलगा।
भारत में Lava Virat V1 Pro 5G के एकमात्र वैरिएंट की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है जिसमें आपको 6GB RAM के साथ 128GB का ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है। हालांकि कंपनी इस फ़ोन की कीमत पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है जिससे इस फ़ोन की कीमत घट कर 13,999 रुपये तक जा सकती है। इस फ़ोन की सेल 31 अगस्त 12 बजे दोपहर से फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जायेगी। यह फ़ोन सिक्किम मिडनाइट और स्पीति फ्रॉस्ट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।
Lava Virat V1 Pro 5G टेक कंपनी का एक डुअल-सिम बजट हैंडसेट है। यह हैंडसेट Android 16 के साथ आता है और इसमें 6.75-इंच का HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 260 ppi पिक्सल डेंसिटी देता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट है, जो 2.6GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है, साथ ही इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी है।
कैमरे की बात करें तो Lava Virat V1 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें फिक्स्ड फोकस वाला 50-मेगापिक्सल का AI कैमरा है इसी के साथ इसमें एक और एक दूसरा कैमरा भी है जिसके बारे में अभी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इस स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह हैंडसेट धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6,000 mAh की बैटरी मिलती है। यह फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, ब्लूटुथ 5.4, USB टाइप-C पोर्ट और GPS कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसकी ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट एक्सेलेरोमीटर, सुरक्षा के लिए एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक गयरोस्कोपे, एक जियोमैग्नेटिक सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर और एक प्रोक्सिमिटी सेंसर शामिल है। इसका माप 168.29×77.64×8.68 मिमी है और इसका वजन लगभग 207 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: फिर से महंगा हुआ Redmi Note 15.. इस बार 2000 रुपये बढ़ी फोन की कीमत, खरीदें या नहीं