देसी कंपनी का सस्ता फोन भारत में लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh से लैस, कीमत 10 हजार रुपये से भी कम

HIGHLIGHTS

Lava Smart 4 Plus भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च हुआ.

फोन में 13MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी मिलती है.

यह Android 15 Go और IP64 रेटिंग के साथ आता है.

Lava International ने गुरुवार को भारत में Lava Smart 4 Plus लॉन्च कर दिया. यह कंपनी की नई Lava Smart सीरीज का लेटेस्ट किफायती स्मार्टफोन है. नया Lava Smart सीरीज फोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसमें 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. Lava Smart 4 Plus में IP64 रेटिंग के साथ डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट डिजाइन मिलता है.

इस फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. यह ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर पर चलता है और भारत में इसे एक ही RAM और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.

Lava Smart 4 Plus की भारत में कीमत

भारत में Lava Smart 4 Plus के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वाले एकमात्र वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है. यह Nilgiri Blue और Himalayan Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कंपनी ने पुष्टि की है कि यह देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. प्रेस रिलीज में कंपनी ने यह भी बताया कि Lava Smart 4 Plus के लिए डोरस्टेप आफ्टर-सेल्स सर्विस भी दी जाएगी.

Lava Smart 4 Plus के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (Nano+Nano) सपोर्ट वाला Lava Smart 4 Plus Android 15 Go पर चलता है. कंपनी ने इस 4G स्मार्टफोन के लिए दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है.

Lava Smart 4 Plus में ऑक्टा-कोर Unisoc 9863a SoC प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है. वर्चुअल RAM फीचर की मदद से स्टोरेज का इस्तेमाल करके RAM को 8GB तक बढ़ाया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए Lava Smart 4 Plus में AI सपोर्ट वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक अतिरिक्त कैमरा शामिल है, जिसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है.

कनेक्टिविटी के लिए Lava Smart 4 Plus में 4G, Bluetooth और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो USB Type-C पोर्ट के जरिए 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

यह भी पढ़ें: Airtel-Jio और Vi ने एकसाथ पेश किया 798 रुपये वाला प्रीपेड डेटा पैक, बेनिफिट्स जान हो जाएंगे खुश, FIFA देखने वालों की मौज

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :