देसी स्मार्टफोन ब्रांड लावा (Lava) किफायती 5G सेगमेंट में चीनी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए अपना एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अपने घरेलू लाइनअप को बढ़ते हुए अपने आगामी स्मार्टफोन Lava Bold N4 Pro 5G की भारत में आधिकारिक लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। नया 5G हैंडसेट देश में 18 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च होने जा रहा है। यह सीरीज का दूसरा मॉडल होगा, जिसे पिछले महीने लॉन्च हुए एंट्री-लेवल Lava Bold N4 Lite के ठीक ऊपर एक पावरफुल 5G ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। आइए इस फोन के स्पेक्स और अन्य डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं।
लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) पर फोन की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद यह डिवाइस एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया और लावा के रिटेल नेटवर्क पर सेल किया जाने वाला है। इस माइक्रोसाइट से फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और लुक्स से भी पर्दा उठ चुका है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Lava Bold N4 Pro 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो पूरे दिन के भारी इंटरनेट यूसेज, वीडियो स्ट्रीमिंग और 5G कनेक्टिविटी के बावजूद आसानी से डेढ़ से दो दिन का बैकअप देने में सक्षम होगी।
फोटोग्राफी की बात करें तो बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, इसमें मेन कैमरा के तौर पर एक 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर होगा। इसके साथ एक सेकेंडरी लेंस और एलईडी फ्लैश भी दिया जाने वाला है। डिजाइन की बात करें तो फोन का लुक काफी मॉडर्न और बॉक्सी रखा गया है। इसमें एक फ्लैट रियर पैनल मिलता है, जिसके टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वायर-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल फिट किया गया है। मॉड्यूल में चार कटआउट्स नजर आते हैं, जिनमें कैमरे और फ्लैश को व्यवस्थित तरीके से सजाया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में फ्लैट मिड-फ्रेम दिया गया है, जहां दाईं तरफ पावर बटन, वॉल्यूम रॉकर्स और सिम ट्रे को जगह दी गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन के फ्रंट में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच देखने को मिलेगा, जिसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो कंपनी इसे भारत में कम से कम दो खूबसूरत शेड्स गोल्ड (Gold) और ब्लू (Blue) में पेश करेगी। हालांकि, प्रोसेसर का नाम, डिस्प्ले साइज, रिफ्रेश रेट और फास्ट चार्जिंग स्पीड से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी अभी के लिए सामने नहीं आई है। हालांकि, इतना जरूर है कि 18 सितंबर को होने वाले आधिकारिक डेब्यू के दौरान यह सामने आएंगी।
इस सीरीज के पहले मॉडल यानी Lava Bold N4 Lite को पिछले महीने 27 अगस्त को 8,099 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था, जिसमें 6.56-इंच की स्क्रीन, Unisoc 9863A चिपसेट और 5,000mAh की बैटरी दी गई थी। अब प्रो मॉडल में 5G कनेक्टिविटी, बड़ा 50MP कैमरा और 6,000mAh की भारी-भरकम बैटरी कंपनी की ओर से लाई जाने वाली है, ऐसे में जाहिर है कि फोन को कंपनी 12 हजार से 15 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च कर सकती है। अगर इस प्राइस में यह फोन आता है तो जाहिर तौर पर चीनी स्मार्टफोन्स ब्रांड और उनके फोन सयानी Redmi, Realme और Poco को कड़ी टक्कर देने वाला है।
यह भी पढ़ें: भारत में 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo K14 Lite, मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी