स्मार्टफोन से सबसे बड़ी शिकायत आज भी अक्सर बैटरी की ही होती है। हालांकि, अब समय बदल रहा हैं और स्मार्टफोन्स में बड़ी बैटरी आना शुरू हो गया है। इसी बीच vivo ने चीन में vivo Y600i 5G को लॉन्च कर दिया है, जिसमें 8000mAh की भारी-भरकम बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह 7 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है और एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 24 घंटे शॉर्ट वीडियो बिना रुके चला सकती है। यहाँ हम फोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं, इसकी कीमत लेकर इसके स्पेक्स और फीचर आदि की सम्पूर्ण डिटेल्स आपको यहाँ मिलने वाली है। फोन का बेस मॉडल भारतीय रुपयों में 24,299 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च हुआ है।
चीन में यह दो वेरिएंट में आया है, दोनों में 6GB RAM है, हालांकि, दोनों ही अलग अलग स्टॉरिज में आते हैं।
128GB मॉडल को चीन के बाजार में 1699 युआन यानि लगभग लगभग 24,299 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा फोन के 256GB मॉडल को कंपनी ने 1999 युआन, यानी करीब 28,599 रुपये में लॉन्च किया है। फोन को कंपनी ने Baby’s Breath, Clear Blue और Polar Night Black में लॉन्च किया है।
Vivo के 5G Phone को कंपनी IP68 और IP69 रेटिंग से लैस करके लेकर आई है, इसका मतलब है कि यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा फोन की बॉडी SGS Gold Standard 5-स्टार ड्रॉप एंड शॉक रेजिस्टेंस वाली है। आइए अब फोन के स्पेक्स आदि पर एक नजर डालते हैं।
इस फोन में ग्राहकों को एक 6.87 इंच HD+ LCD, 120Hz, 1300nits ब्राइटनेस और आई प्रोटेक्शन वाली डिस्प्ले मिलती है। इस फोन को कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 (4nm) और Adreno 613 GPU पर लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन को Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया है। फोन में 50MP सिंगल रियर कैमरा (f/1.8) और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल सेंसर, 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट भी मिलता है।
बैटरी और सुरक्षा में यह फोन आगे है, लेकिन कैमरे में सिर्फ एक रियर लेंस है और डिस्प्ले HD+ LCD है। इसी कारण जो लोग बैटरी को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह फोन एक बेस्ट फोन हो सकता है। हालांकि, अगर आप कैमरा वाला फोन पसंद करते हैं तो यह मोबाइल आपको निराश कर सकता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro नहीं ये वाला iPhone चलाते हैं Virat Kohli.. देखें क्या है कीमत