iPhone 18 Pro नहीं ये वाला iPhone चलाते हैं Virat Kohli.. देखें क्या है कीमत

HIGHLIGHTS

Virat Kohli और Rohit Sharma यानि ROKO दोनों ही iPhone Air का इस्तेमाल करते हैं।

यह फोन किस प्राइस में लॉन्च हुआ था और इस समय किस प्राइस में मिल रहा है।

iPhone Air की सबसे बड़ी खासियत क्या है और इसके स्पेक्स कैसे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में शुभमन गिल के साथ विराट कोहली ने भी शतक जमाया और भारत 8 विकेट से इस 4 दिन पहले हुए मैच को जीत गया था। इस मैच में विराट कोहली की ओर से 15000 वन डे रन को भी पूरा कर लिया गया था। हालांकि, इस खबर के अलावा एक अन्य खबर भी बड़ी चर्चा में रही। असल में, मैच के बाद विराट कोहली एक फोन के साथ दिखे जो न तो ज्यादा प्रीमियम लग रहा था और हम ही ज्यादा महंगा प्रतीत होता है। जैसा उनका स्टेटस है, उनके पास किसी प्रीमियम फोन का होना कोई ज्यादा आश्चर्य आदि की बात नहीं है, लेकिन इसके बाद भी वह जिस फोन के साथ दिखे और मैच ही नहीं इसके बाद जिम में भी वह एक स्नैप लेते इसी फोन से नजर आए। अब इंटरनेट पर यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर ये फोन कौन सा है और इसका प्राइस क्या है, इसके स्पेक्स और फीचर हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन सी कंपनी का कौन सा मॉडल इस्तेमाल करते हैं विराट कोहली?

Virat Kohli कौन सा फोन इस्तेमाल करते हैं?

मैच के बाद और इसके बाद जिम में और उनके स्टेट्स पर भी एक फोन नजर आ रहा है। इस फोन को अगर करीब से ज़ूम करके देखा जाए तो यह Apple का iPhone Air नजर आता है, इसका सीधा सा मतलब है कि यहाँ सेलिब्रिटी इस समय iPhone 18 Pro की ओर जा रहे हैं, वहाँ विराट कोहली पुराना फोन इस्तेमाल कर रहे हैं। कई यूजर्स इसकी तारीफ भी कर रहे हैं कि वे मार्केट हाइप में नहीं फंसे, जबकि कई लोग पहले फोन को पहचान ही नहीं पाए।

रोहित शर्मा भी इसी फोन के साथ दिखे थे?

पिछले महीनों में रोहित शर्मा को भी इसी हल्के हैंडसेट के साथ स्पॉट किया जा चुका है।

iPhone Air में खास क्या है?

डिजाइन की बात करें तो यह फोन 5.6mm पतला और 165 ग्राम वजन का है, इसके अलावा इसमें कंपनी ने ग्रेड 5 टाइटेनियम फ्रेम और IP68 रेटिंग का भी इस्तेमाल किया है। इसमें 6.5 इंच का LTPO OLED, 120Hz और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Apple A19 Pro चिपसेट के साथ साथ 12GB रैम और 256GB से 1TB तक स्टोरेज मिलती है। इसमें कैमरा के तौर पर एक 48MP का सिंगल रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी बैटरी हालांकि कंपनी ने नहीं बताई है लेकिन इसमें एक 3,149mAh की बैटरी है।

iPhone Air की कीमत क्या है?

यहीं कहानी में मोड़ आता है। iPhone 18 Pro सीरीज आने के बाद Apple ने iPhone Air की कीमत 1,29,900 रुपये से बढ़ाकर 1,49,900 रुपये कर दी है। इसका मतलब है कि इस फोन की कीमत में अब सीधे ही 20000 रुपये का इजाफा हो चुका है। हालांकि कई ऑनलाइन साइट्स पर यह फोन अब भी सस्ते में बेचा जा रहा है। आगामी फेस्टिव सेल में भी इस फोन को सस्ते में सेल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Mukesh Ambani की Reliance Jio का दिवाली से पहले तोहफा? पेश किए Jio के सबसे ताबड़तोड़ प्लान

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :