रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन – जियोफोन नेक्स्ट पर काम करने के लिए तैयार है, जैसा कि कंपनी ने हाल ही में आयोजित अपनी 44वीं वार्षिक जेनेरल मीटिंग (एजीएम) के दौरान घोषणा के थी। Google के सहयोग से बनने वाले इस डिवाइस को लेकर कहा जा रहा है कि, इसे कथित तौर पर गुजरात ने निर्मित किया जा सकता है, हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सामने आ रहा है कि गूगल और जियो इस बारे में सरकार से बात कर रहे हैं।
यह साझेदारी 33,000 करोड़ रुपये से अधिक के Jio में Google के पहले के निवेश पर बनी है। सहयोग के अनुसार, दो बड़ी कंपनियां JioPhone Next का निर्माण करेंगी और इसे Google द्वारा डिज़ाइन किए गए ऑपरेटिंग सिस्टम के सपोर्ट के साथ लाया जाने वाला है।
अब खबर आ रही है कि इस स्मार्टफोन को गुजरात में बनाया जा सकता है। दैनिक भास्कर की एक नई रिपोर्ट में गुजरात राज्य सरकार के सूत्रों का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि प्लांट स्थापित करने के लिए संभावित स्थानों को देखने के लिए Google के प्रतिनिधि पहले राज्य का दौरा कर चुके थे।
भारत में बने इस मोबाइल फोन यानी जियोफोन नेक्स्ट (JioPhone Next) के लिए रिलायंस जियो ने गूगल के साथ साझेदारी की है, स्मार्टफोन ऑप्टीमाइज़्ड ओएस पर आधारित होगा जो एंड्रॉइड और प्ले स्टोर से लीवरेज किया गया है, जो विशेष रूप से जियोफोन नेक्स्ट के लिए बनाए गए हैं। रिलायंस ने अभी तक स्मार्टफोन की कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन यह खुलासा किया है कि स्मार्टफोन को 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लॉन्च किया जाएगा।
रिलायंस ने घोषणा की कि JioPhone Next को गणेश चतुर्थी यानी 10 सितंबर के अवसर पर लॉन्च किया जाएगा, लेकिन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन फोन के रियर कवर पर आपको मोटे बेज़ल और स्पीकर के साथ आने वाले डिजाईन को देखते हुए कहा जा सकता है कि फोन में आपको कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, स्मार्टफोन की कीमत 5000 रुपये से कम हो सकती है। ऐसा हो सकता है कि इस मोबाइल फोन को 3000 रुपये या 3999 रुपये के आसपास लॉन्च किया जाये। इसके पहले JioPhone और JioPhone 2 की क्रमशः 1599 रुपये और 2999 रुपये थी, लेकिन इस JioPhone की कीमत अन्य दो मॉडलों की तुलना में थोड़ी अधिक होगी क्योंकि यह एक 4G फोन है।
JioPhone Next एक फुली फीचर्ड स्मार्टफोन है जिसे गूगल क्लाउड और कटिंग एज तकनीक के साथ बनाया गया है। फीचर्स की बात करें तो JioPhone Next में वॉइस असिस्टेंट, ऑटोमेटिक रीड-अलाउड ऑफ स्क्रीन टैक्स्ट जैसे फीचर को शामिल किया गया है। साथ ही डिवाइस में लैड्ग्वेज ट्रांसलेशन का फीचर भी मिल रहा है।
JioPhone Next को स्मार्ट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो औग्मेंटेड रिऐलिटि फ़िल्टर के साथ आएगा। घोषणा के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने बताया कि यह भारत और ग्लोबली सबसे किफ़ायती स्मार्टफोन के तौर पर उतरेगा।
AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 300 मिलियन 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क पर लाना है जिसमें यह नया किफ़ायती 4G स्मार्टफोन मदद करेगा। कंपनी अगली सब्सक्राइबर ग्रोथ के लिए एंट्री-लेवल यूजर्स की ओर रुख कर रही है।