Jio ने Google के साथ मिलकर भारत में पहला एंडरोइड बेस्ड स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च कर दिया है। यह टचस्क्रीन इनेबल स्मार्टफोन है और इसे 10 सितंबर से भारत में उपलब्ध किया जाएगा। JioPhone Next के बारे में आगे जानें…
JioPhone Next एक फुली फीचर्ड स्मार्टफोन है जिसे गूगल क्लाउड और कटिंग एज तकनीक के साथ बनाया गया है। फीचर्स की बात करें तो JioPhone Next में वॉइस असिस्टेंट, ऑटोमेटिक रीड-अलाउड ऑफ स्क्रीन टैक्स्ट जैसे फीचर को शामिल किया गया है। साथ ही डिवाइस में लैड्ग्वेज ट्रांसलेशन का फीचर भी मिल रहा है।
JioPhone Next को स्मार्ट कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा जो औग्मेंटेड रिऐलिटि फ़िल्टर के साथ आएगा। घोषणा के दौरान रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने बताया कि यह भारत और ग्लोबली सबसे किफ़ायती स्मार्टफोन के तौर पर उतरेगा।
AGM के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 300 मिलियन 2G यूजर्स को 4G नेटवर्क पर लाना है जिसमें यह नया किफ़ायती 4G स्मार्टफोन मदद करेगा। कंपनी अगली सब्सक्राइबर ग्रोथ के लिए एंट्री-लेवल यूजर्स की ओर रुख कर रही है।