800 रुपये से कम में लॉन्च हुआ Jio का नया फोन, UPI के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग और ये सेफ्टी फीचर्स भी शामिल
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए नया JioBharat V4 फीचर फोन पेश किया है। यह 4G कनेक्टिविटी वाला फोन खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो अभी भी 2G मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं और कम कीमत में बेहतर विकल्प चाहते हैं। भारत में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स हैं जिन्होंने अब तक 4G स्मार्टफोन का इस्तेमाल शुरू नहीं किया है। इसकी एक बड़ी वजह स्मार्टफोन की कीमत है, जो कई लोगों के बजट से बाहर होती है। वहीं, कई यूजर्स टचस्क्रीन फोन की बजाय पारंपरिक कीपैड फोन का इस्तेमाल करना ज्यादा आसान मानते हैं।
Surveyइसी जरूरत को पूरा करने के लिए जियो ने JioBharat सीरीज शुरू की थी और अब इसमें नया JioBharat V4 भी शामिल हो गया है।
Jio JioBharat V4 की कीमत और उपलब्धता
इस नए फीचर फोन की कीमत केवल 799 रुपये रखी गई है और यह ब्लू और ब्लैक दो रंगों में आता है। इसे ग्राहकों के लिए JioMart, Jio.com, Reliance Jio के आधिकारिक रिटेल स्टोर और Reliance Digital के जरिए उपलब्ध कराया गया है।

Jio JioBharat V4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
JioBharat V4 को पारंपरिक फीचर फोन के मुकाबले मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसे ‘सेफ्टी फर्स्ट फोन’ के तौर पर पेश कर रही है। फोन में ‘मॉनिटरिंग’ और ‘यूज़र मैनेजर’ जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से परिवार और करीबी लोगों के साथ जुड़े रहना आसान हो जाता है।
इसके अलावा यूजर्स जियो के 4G नेटवर्क पर फिल्में देख सकते हैं, वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स का भी आनंद ले सकते हैं। इस फीचर फोन में JioPay का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स सुरक्षित तरीके से UPI पेमेंट कर सकते हैं।
अब तक UPI का इस्तेमाल मुख्य रूप से स्मार्टफोन यूजर्स तक सीमित था, लेकिन JioBharat सीरीज के जरिए फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोग भी सीधे अपने बैंक खाते से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। इससे कम कीमत वाले फोन इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स को भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिल जाएगी।
अगर आप इसी तरह का कोई और फीचर फोन खरीदना चाहते हैं, तो JioBharat सीरीज के अन्य मॉडल भी इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें: Realme P4R vs Motorola G96 vs Samsung Galaxy F17: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
