Itel Zeno 100 Pro की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगा खास कंट्रोल फीचर, मजबूती होगी सबसे बड़ी खासियत

Itel Zeno 100 Pro की भारत में लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, मिलेगा खास कंट्रोल फीचर, मजबूती होगी सबसे बड़ी खासियत

Itel 16 जुलाई को भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके कुछ खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है।अगर आप कम बजट में एक मजबूत स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्मार्टफोन क्रिएटर Itel ने अपने नए Itel Zeno 100 Pro की भारत में लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 16 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मजबूती होगी सबसे बड़ी खासियत

कंपनी ने बताया है कि Itel Zeno 100 Pro को खास तौर पर मजबूत डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। स्मार्टफोन में MIL-STD 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे यह गिरने और अधिक तापमान जैसी परिस्थितियो का बेहतर तरीके से सामना कर सकेगा। कंपनी का कहना है कि फोन में ड्रॉप रेजिस्टेंस और हीट रेजिस्टेंस जैसी खूबिया भी मिलेंगी।

फोन में मिलेगा खास कंट्रोल फीचर

Itel Zeno 100 Pro में ‘Point and Tap Control Connectivity’ फीचर भी दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फीचर फोन में IR Blaster की सुविधा दे सकता है जिसकी मदद से यूजर्स टीवी एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकेंगे। हालाकि कंपनी ने अभी इस फीचर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा फोन

जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि Itel Zeno 100 Pro में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि कैमरे के सेंसर, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज जैसी बाकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी नहीं किया गया है। उम्मीद है कि लॉन्च के समय कंपनी इन सभी जानकारियों से पर्दा उठाएगी।

Zeno 100 Lite भी जल्द होगा लॉन्च

Itel ने यह भी संकेत दिया है कि Itel Zeno 100 Lite को भी जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में 6.6 इंच का HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 5,000mAh बैटरी, DTS सपोर्ट वाले स्पीकर्स और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स मिल सकते है। हालाकि इसकी लॉन्च डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े: लॉन्च होने जा रहा IRCTC वेबसाइट का नया वर्जन, टिकट बुकिंग होगी पहले से बेहद आसान, जानें क्या-क्या बदलेगा

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile