iQOO Z11 launching with mediatek dimensity 7500 turbo chipset
iQOO अपनी Z सीरीज के नए स्मार्टफोन iQOO Z11 को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की कीमत, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने ला दी हैं। स्मार्टफोन में कई AI फीचर्स मिलने की भी पुष्टि हुई है। कंपनी ने इसके दो कलर ऑप्शन भी टीज किए हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। आइए इसकी कीमत और अन्य सभी डिटेल्स जानते हैं।
iQOO की ओर से X पर जारी किए गए आधिकारिक टीजर के मुताबिक, iQOO Z11 की कीमत भारत में 40,000 रुपये से कम रखी जाएगी। इस प्राइस सेगमेंट में फोन की टक्कर Redmi Turbo 5 और Motorola Edge 70 Pro जैसे स्मार्टफोन्स से होने की उम्मीद है।
Big screen, easy on the eyes. 👀✨
— iQOO India (@IqooInd) August 10, 2026
The iQOO Z11 brings a 6.8" 1.5K AMOLED Curved Display with a 144Hz refresh rate, 5000 nits peak brightness, and eye-care features designed to make every scroll, stream, and session easier on your eyes.
Because a great display should look good… pic.twitter.com/BocCItP3XM
iQOO Z11 को चीन में इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था। वहां इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 2,299 यानी करीब 31,200 रुपये थी।
iQOO Z11 में 6.8 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.82 प्रतिशत है, जबकि पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक बताई गई है।
डिस्प्ले में Eye Protection Mode भी दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार कम्फर्ट लेवल एडजस्ट कर सकेंगे। इसके अलावा Sleep Comfort Mode ब्लू लाइट एक्सपोजर कम करने के लिए गर्म कलर टोन का इस्तेमाल करेगा। फोन में Anti-Fatigue Brightness Adjustment फीचर भी मिलेगा, जो स्क्रीन इस्तेमाल करने के समय के आधार पर ब्राइटनेस को एडजस्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।
iQOO Z11 में कई AI आधारित फीचर्स मिलने की पुष्टि कंपनी ने की है। इनमें AI Captions, AI Creation, AI Routing और Circle to Search शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलेगा। यह फोन चीन में पहले से उपलब्ध मॉडल की तुलना में भारत में अलग कॉन्फिगरेशन के साथ आ सकता है।
iQOO Z11 में 7,050mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, यह क्षमता चीन में उपलब्ध वेरिएंट की 9,020mAh बैटरी से कम है। कंपनी ने भारतीय मॉडल की चार्जिंग क्षमता से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं रखी है।
iQOO ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च होगा। बिक्री के लिए फोन को Amazon पर उपलब्ध कराया जाएगा। भारतीय बाजार में यह Aurora Green और Celestial Blue कलर ऑप्शन में आएगा।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026 में वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट! कौड़ियों के दाम मिल रहे ये वाले मॉडल