Amazon Great Freedom Sale 2026 में वॉशिंग मशीन पर बंपर छूट! कौड़ियों के दाम मिल रहे ये वाले मॉडल
अगर आप अपने घर के लिए नई वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी बेहतरीन मौक़ा हो सकता है। Amazon Great Freedom Sale के दौरान कई बड़े ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें LG, Samsung, Whirlpool, Bosch, Voltas Beko और Midea जैसे ब्रांड शामिल हैं। सेल में फुली ऑटोमैटिक और सेमी-ऑटोमैटिक, दोनों तरह की वॉशिंग मशीन पर ऑफर दिए जा रहे हैं।
Surveyफिलहाल 7kg से लेकर 10kg तक की कई वॉशिंग मशीन 20,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप बजट के अंदर नई वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon की यह सेल आपके लिए बड़े काम की सकती है। यहां 5 ऐसे मॉडल्स की डील्स बताई गई हैं जिन पर 43% तक की छूट मिल रही है।
Midea 7.5kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Midea की यह 7.5kg क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन Amazon Great Freedom Sale में 43% डिस्काउंट के बाद 11,490 रुपये में मिल रही है। इसे 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें स्पाइरल स्टीम टब, डुअल वॉटरफॉल सिस्टम, सिक्स-पेटल पल्सेटर और मैजिक फिल्टर दिया गया है। मशीन में ऑटो स्टार्ट फीचर भी मिलता है। यह मिड ब्लैक कलर में उपलब्ध है। (यहां से खरीदें!)
Voltas Beko 8.5kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine
Voltas Beko की 8.5kg क्षमता वाली सेमी-ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन पर 41% की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 11,850 रुपये है।
मशीन को 5-स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है। इसमें एयर ड्राई और पल्सेटर वॉश टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका डिजाइन रोजाना घर के कपड़े धोने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह मॉडल ब्लू कलर में उपलब्ध है। (यहां से खरीदें!)
Voltas Beko 10kg 5 Star Semi-Automatic Top Load Washing Machine
अगर आपको ज्यादा क्षमता वाली वॉशिंग मशीन चाहिए, तो Voltas Beko का यह 10kg मॉडल एक विकल्प हो सकता है। Amazon सेल में इस मशीन पर 34% डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 13,550 रुपये है।
इसमें 5-स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ स्पेशल पल्सेटर और डबल वॉटरफॉल तकनीक मिलती है। 10kg की क्षमता इसे ज्यादा कपड़े धोने वाले परिवारों के लिए उपयोगी बनाती है। यह मॉडल ग्रे कलर में उपलब्ध है। (यहां से खरीदें!)
LG 7kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
LG की 7kg क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन पर 33% की छूट मिल रही है। डिस्काउंट के बाद इसे 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस मॉडल में स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, ऑटो प्रीवॉश और टर्बोड्रम फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा मशीन में स्टेनलेस स्टील ड्रम, LED डिस्प्ले और स्मार्ट डाइग्नोसिस भी मिलता है। यह उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है जो ऑटोमैटिक वॉशिंग के साथ स्मार्ट डायग्नोसिस जैसे फीचर्स चाहते हैं। (यहां से खरीदें!)
Samsung 8kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine
Samsung की 8kg फुली ऑटोमैटिक टॉप-लोड वॉशिंग मशीन पर 28% डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर के बाद इसकी कीमत 19,490 रुपये है। इस मॉडल पर 500 रुपये का कूपन ऑफर भी मिल रहा है।
इस मॉडल में एको बबल टेक्नोलॉजी और डिजिटल इन्वर्टर मोटर दिया गया है। मशीन में सॉफ्ट-क्लोज़िंग डोर भी मिलता है और यह लाइट ग्रे कलर में उपलब्ध है। 8kg क्षमता के चलते यह नियमित पारिवारिक लॉन्ड्री के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकती है। (यहां से खरीदें!)
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: कैमरा, प्रोसेसर, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
