iQOO Z11 के डिज़ाइन का हुआ खुलासा, मिलेगा महंगे iPhone Air जैसा कैमरा आइलैंड! देखें फर्स्ट लुक

iQOO Z11 के डिज़ाइन का हुआ खुलासा, मिलेगा महंगे iPhone Air जैसा कैमरा आइलैंड! देखें फर्स्ट लुक

iQOO Z11 स्मार्टफोन iQOO का भारतीय बाज़ार में अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। वीवो का यह सब-ब्रांड इस साल इंडिया में किसी भी प्रकार की फ्लैगशिप लॉन्च नहीं करने वाला है। इसीलिए iQOO 16 शायद कभी भी इंडिया में नहीं आ पायेगा। यह ब्रांड अभी iQOO Z11 को लॉन्च करने पर ध्यान दे रहा है। ऐसा इसीलिए है क्योंकि Z सीरीज़ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तुलना में ज़्यादा किफायती है। लॉन्च से पहले, भारत में iQOO Z11 के डिज़ाइन की झलक दिखाई गई है। इसका डिज़ाइन काफी हद तक iPhone Air जैसा लगता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मिलेगा iPhone Air जैसा कैमरा आइलैंड?

माना जा रहा है कि iQOO Z11 में iPhone Air के कैमरा आइलैंड जैसा दिखने वाला कैमरा दिया गया है। फ़ोन में कर्व्ड डिस्प्ले और फ्रंट-स्क्रीन पंच-होल कटआउट के साथ देखने को मिल सकती है। कैमरा आइलैंड में रिंग फ़्लैश है। फ़ोन में दो कैमरा सेंसर हैं। इसके अलावा यह फोन तीन कलर ऑप्शंस ब्लू, ग्रीन और वाइट में आने की पुष्टि की गई है।

यह डिवाइस गीकबेंच पर भी सामने आया है। लिस्टिंग के दौरान यह सामने आया है कि इसमें MediaTek Dimensity 7500 SoC के साथ 12GB RAM होगी और यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलेगा। यह भारतीय बाज़ार में iQOO Z11 सीरीज़ का तीसरा फ़ोन होगा। इस सीरीज के दो फोन iQOO Z11 Lite और iQOO Z11x बाजार में पहले से मौजूद हैं। दोनों स्मार्टफोन्स वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 19,499 रुपये और 24,999 रुपये है। हालांकि iQOO Z11 Lite के मुकाबले iQOO Z11 ज़्यादा दमदार होने की उम्मीद है। इसीलिए iQOO Z11 की कीमत ज़्यादा होने की उम्मीद की जा रही है।

Vivo S2 की लॉन्च डेट

हालांकि iQOO Z11 के लॉन्च की टाइमलाइन अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार टीज़र्स आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि यह भविष्य में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। वहीं दूसरी ओर iQOO की पेरेंट कंपनी Vivo भी जल्द ही एक नया फ़ोन लॉन्च करने वाली है। यह Vivo S2 होगा, जिसे 6 अगस्त, 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Amazon Great Freedom Sale 2026: सुनहरी डील्स का खुलासा, ये स्मार्टफोन्स मिलेंगे सोच से भी सस्ते!

By: Sukriti (Intern)

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile