iQOO 9, 9 Pro गीकबेंच लिस्टिंग से हुआ चिपसेट, रैम और एंडरोइड वर्जन का खुलासा
iQOO 9, 9 Pro को जल्द किया जाएगा लॉन्च
5 जनवरी को है iQOO 9, 9 Pro के लॉन्च की उम्मीद
मॉडल नंबर V2171A के साथ देखा गया है iQOO का मॉडल

iQOO जनवरी की 5 तारीख को iQOO 9 series के स्मार्टफोंस को शाम 7:30 बजे पेश किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर V2171A के साथ वनीला iQOO 9 को देखा गया है जबकि मॉडल नंबर iQOO 9 के साथ iQOO 9 Pro को देखा गया है। लॉन्च से पहले, दोनों मॉडल को गीकबेंच बेंचमरकिंग साइट पर देखा गया जा चुका है जिससे फोन के खास स्पेक्स को देखा गया है।
iQOO 9 और iQOO 9 Pro के स्पेक्स
गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, iQOO 9 और iQOO 9 Pro को क्वालकॉम के चिपसेट कोडनेम taro के साथ देखा गया है। चिपसेट में चार कोर्स 1.79GHz पर काम करते हैं, तीन CPU कोर्स 2.50GHz पर क्लोक्ड और प्राइम CPU कोर 3.0GHz पर क्लोक्ड है। SoC को एड्रेनो 730 ग्राफिक्स के साथ पेयर किया गया है। ऐसा हो सकता है कि iQOO 9 और 9 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 1 चिपसेट को जोड़ा जाए।

दोनों मॉडल्स 12GB रैम के साथ आएंगे और इन्हें एंडरोइड 12 OS का साथ दिया जाएगा। iQOO 9 को सिंगल कोर टेस्ट में iQOO 9 और मल्टी कोर टेस्ट में 3674 स्कोर मिलेंगे। वहीं, iQOO 9 Pro को सिंगल कोर टेस्ट में 1277 और मल्टी कोर टेस्ट में 3787 अंक मिले हैं।
iQOO 9 और iQOO 9 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। वनीला मॉडल को फ्लैट स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा और इसे फुल HD+ रेजोल्यूशन दिया जाएगा, जबकि Pro वेरिएंट को कर्व एज डिस्प्ले दी जाएगी जो क्वाड HD+ रेजोल्यूशन ऑफर करेगी। दोनों फोंस 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेंगी।
iQOO 9 और 9 Pro में ट्रिपल कैमरा मिलेगा जिसमें Samsung GN5 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वनीला मॉडल को 120 डिग्री 13 मेगापिक्सल सुपरवाइड लेंस दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में Sony IMX663 12 MP का टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। प्रो मॉडल का कैमरा सेटअप 150 डिग्री सैमसंग JN1 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 16MP कैमरा के साथ आएगा और इसे OIS सपोर्ट भी दिया जाएगा।
