iQOO 15 India price reportedly leaked ahead of November 26 launch
iQOO 16 को लेकर बड़ी जानकारी इस समय इंटरनेट पर चल रही है। जानकारी के अनुसार फोन में अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर होने वाला है। फोन को गीकबेन्च की लिस्टिंग में देखा गया है, जहां से जानकारी मिलती है की इस फोन में आगामी स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर हो सकता है। यह पहला फोन होने वाला है, जो इस आगामी प्रोसेसर से लैस होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि स्नैपड्रैगन समिट में इस प्रोसेसर को सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। अभी तक के लिए इस प्रोसेसर को लेकर यही जानकारी आई है कि यह iQOO 16 का हिस्सा होने वाला है। आइए जानते हैं कि गीकबेन्च की लिस्टिंग में और क्या क्या जानकारी मिली है।
अगर गीकबेन्च लिस्टिंग को देखा जाए तो सामने आ रहा है कि एक नया फोन मॉडल नंबर Vivo V2606A के तौर पर देखा गया है। इस फोन को आगामी iQOO 16 माना जा रहा है। इस लिस्टिंग से ही जानकारी मिल रही है कि यह फोन इस ताकतवर प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इसके अलावा फोन की RAM और अन्य डिटेल्स भी सामने आई हैं, साथ ही इसके बेंचमार्क स्कोर भी सामने आए हैं।
यह डिवाइस QTI SM8975 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। अगर इस मॉडल नंबर को देखा जाए तो यह स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 Pro से ताल्लुक रखता है। इस फोन में 16GB की रैम भी होने वाली है। इसके अलावा सिंगल कोर में इसे 3434 स्कोर मिला है, इसके अलावा मल्टीकोर को अगर देखते हैं तो यहाँ इसे 9334 स्कोर प्राप्त हुआ है।
क्वलकॉम की ओर से सितंबर महीने में दो नए प्रोसेसर पेश किए जा सकते हैं। एक प्रोसेसर को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 और दूसरे को इसी पीढ़ी के Gen 6 Pro के तौर पर लॉन्च करने वाला है। दोनों को ही कंपनी 2nm प्रोसेस पर निर्मित कर रही है। इसके अलावा इस फोन में 6.85-इंच की 2K Samsung Flat डिस्प्ले फोन में मिल सकती है, इसके अलावा इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट भी मिल सकता है। वहीं इसमें एक 8500mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 100W की फास्ट चार्जिंग से लैस होने वाली है।
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro के अलावा Vivo X500 और अन्य फोन्स सितंबर में होंगे लॉन्च, देखें लिस्ट