iPhone 18 Pro के अलावा Vivo X500 और अन्य फोन्स सितंबर में होंगे लॉन्च, देखें लिस्ट
iPhone 18 Series को इंडिया के बाजार में सितंबर में लॉन्च किया जाने वाला है।
इसके अलावा Vivo X500 Series के फोन्स के अलावा अन्य बहुत से फोन्स इंडिया में एंट्री मारेंगे।
यहाँ सितंबर 2026 में लॉन्च होने वाले कुछ फोन्स की लिस्ट दी गई है।
अगस्त के महीने में हमने देखा है कि बहुत से फोन्स को इंडिया के बाजार में एंट्री मिल चुकी है। अब सितंबर का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने भी इंडिया के बाजार में बहुत से फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। इस महीने iPhone 18 Series तो लॉन्च होती ही है, यह हर साल का है। हालांकि, इसके अलावा Vivo X500 Series के फोन्स के अलावा अन्य बहुत से फोन्स लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सितंबर 2026 में कितने और कौन कौन सी कंपनी के फोन्स लॉन्च होने वाले हैं।
SurveyiPhone 18 Series
Apple की ओर से सितंबर के महीने में ही हमेशा से iPhone की नई सीरीज को लॉन्च करने की परंपरा रही है। ऐसे में Apple इस साल भी अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। सितंबर महीने में Apple आधिकारिक तौर पर अपनी iPhone 18 Series को लॉन्च करने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो सकती है। हालांकि, एप्पल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक रिलीज डेट या ईवेंट डेट सामने नहीं आई है। iPhone 18 Pro के अलावा अगर iPhone 18 Pro Max की बात करें तो इन दोनों ही फोन्स में डिस्प्ले और कैमरा आदि का बड़ा अपग्रेड हो सकता है।
Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max
Redmi की ओर से सितंबर के महीने में Redmi Note 17 Pro Series को लॉन्च किया जा सकता है, इसमें Redmi Note 17 Pro Max भी होने वाला है। इस फोन सीरीज को कंपनी 27 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इंडिया के बाजार में इनका लॉन्च 15 सितंबर को हो सकता है। Redmi Note 17 Pro में आपो एक 6.83-इंच की 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में एक 9000mAh की बैटरी 67W की चार्जिंग क्षमता से लैस है। इसके अलावा Pro Max को देखते हैं तो इसमें 10000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाली है।
Vivo X500 Series
Vivo की ओर से Vivo X400 को स्किप करके सीधे ही Vivo X500 Series को लॉन्च किए जाने की खबर आ रही है। इस सीरीज में सितंबर में ही तीन फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। Pro मॉडल Zeiss Super Dynamic मेन कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें आपको अन्य की सेन्सर भी मिलने वाले हैं।
Xiaomi 18 Fold
Xiaomi की ओर से Xiaomi 18 Fold को सितंबर में लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन ऐसा पहला फोन होने वाला है, जो Xring O3 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। यह Foldable Phone लॉन्च होने के बाद Xiaomi Pad 9 Pro Max को जॉइन करने वाला है।
POCO F9 Series
POCO की ओर से भी सितंबर में POCO F9 Pro और POCO F9 Ultra को लॉन्च किया जा सकता है। दोनों ही फोन्स में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा दोनों ही 16GB तक की रैम और 100W की चार्जिंग क्षमता के साथ आने वाले हैं।
POCO F9 Pro को देखते हैं तो इसमें आपको एक 6.59-इंच की 185Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, इसमें एक 200MP का मेन कैमरा और एक 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा अगर F9 Ultra को देखते हैं तो यह फोन 6.9-इंच की डिस्प्ले, 50MP के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। इस फोन सीरीज को कंपनी सितंबर में लॉन्च करने वाली है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Nothing Phone 4b: स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
