हाल ही में iQOO के आने वाले iQOO 16 स्मार्टफोन को लेकर कई लीक्स सामने आई हैं. इन लीक्स के माध्यम से iQOO 16 में आने वाले संभावित स्पेक्स और डिज़ाइन की डीटेल्स सामने आई हैं. चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक्स से ऐसा लगता है की इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ ही काफी शानदार बैटरी मिल सकती है. इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में एक डेडिकेटेड GPU भी मिल सकता है. अगर आप भी iQOO के आने वाले इस दमदार स्मार्टफोन की लीक्स के बारे में सारी डिटेल्स जानना चाहते हैं तो यहां हैं इसकी बैटरी से लेकर इसके डिस्प्ले तक सारी लीक्स.
लीक्स की मानें तो iQOO 16 स्मार्टफोन में 8500mAh तक की बड़ी बैटरी के साथ ही एक 2K फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें काफी हाई रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है. इसकी मदद से इस स्मार्टफोन में यूजर्स को गेमिंग का अलग ही अनुभव मिल सकता है. इसके साथ ही यह स्मार्टफोन Qualcomm के दमदार Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट के साथ आ सकता है. यह स्मार्टफोन एक हाई एंड 1115 सीरीज के स्पीकर्स के साथ आ सकता है और इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में बढ़िया ग्राफिक्स के लिए इसमें एक डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड देखने को मिल सकता है.
इसके साथ ही सुरक्षा के मामले में भी यह स्मार्टफोन पीछे नहीं रहता है. इसमें IP68 और IP69 रेटिंग्स देखने को मिल सकती हैं जो इसका पानी और धूल – मिट्टी से बचाव करेगी. कई नए और बेहतरीन स्पेक्स के साथ ही अब इस स्मार्टफोन में एक नया 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है.
इसके साथ ही लीक्स के माध्यम से यह पता चला है की इस बार मेमोरी क्राइसिस के चलते iQOO 16 स्मार्टफोन सीरीज में अलट्रा मॉडल को स्किप किया जा सकता है. इस स्मार्टफोन में कई फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिलते हैं और अभी तक आधिकारिक रुप से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके भारत में प्राइस और लॉन्च तक की कोई डिटेल भी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें: महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते, इस जगह खरीदने टूट पड़ी भीड़!
By: Ananya Sharma (Intern)