iQOO 16 गीकबेंच लिस्टिंग में हुआ स्पॉट; Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और इन बड़ी डिटेल्स का खुलासा

HIGHLIGHTS

iQOO 16 गीकबेंच की लिस्टिंग में शामिल हो चुका है।

बेंचमार्क टेस्ट्स में iQOO 16 को मिला 9,334 का मल्टी-कोर स्कोर।

iQOO 16 की 16GB RAM और Android 17 से लैस होने की उम्मीद है।

iQOO 16 गीकबेंच लिस्टिंग में हुआ स्पॉट; Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और इन बड़ी डिटेल्स का खुलासा

माना जा रहा है कि iQOO 16 को इस साल के आखिर में कंपनी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जाएगा। ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने से पहले, इस हैंडसेट के सबसे पहले चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि Vivo के सब-ब्रांड ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह एक बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से न सिर्फ iQOO 16 के कुछ इंटरनल हार्डवेयर के बारे में जानकारी मिलती है, बल्कि इसके नाम की भी पुष्टि होती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

iQOO 16 की बेंचमार्क लिस्टिंग

iQOO 16 का एक ऐसा मॉडल गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आया है जिसे लेकर फ़िलहाल कोई घोषणा नहीं हुई है, इस मॉडल का मॉडल नंबर V2606A है। कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के आधार पर यह माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर iQOO 16 का है, हालांकि कंपनी की तरफ से इसकी आधारिक तौर पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गयी है। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ ARMv8 आर्किटेक्चर और एक बेस ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता जिसकी फ्रीक्वेंसी 3.74GHz है।

ऐसा लगता है कि इस SoC में 5.01GHz की क्लॉक स्पीड वाले दो कोर, 4.03GHz की क्लॉक स्पीड वाले तीन कोर और 3.74GHz की बेस फ़्रीक्वेंसी पर चलने वाले तीन कोर शामिल हैं। हालांकि इधर ध्यान देने वाली बात यह है कि इन वैरिएंट्स के साथ फ़िलहाल में बाजार में कोई प्रोसेसर उपलब्ध नहीं। लेकिन, लीकेद आर्किटेक्चर और आइडेंटीफायर QTI SM8975 दोनों ही Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro chip से काफी मिलते जुलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ऊपर दी गयी जानकारी के सन्दर्भ में भी अभी Qualcomm ने किसी भी प्रकार की घोषणा नहीं की है।

iQOO 16 को लगभग 14.87GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे 16GB के तौर पर मार्केट किया जा सकता है। यह हैंडसेट Android 17 पर चलता हुआ लिस्ट किया गया है और इसमें OriginOS का अगला वर्जन जिसे आमतौर पर OriginOS 7 कहा जाता है, शामिल हो सकता है।

iQOO के बेंचमार्क स्कोर्स के ज़रिये iQOO की परफॉर्मेंस का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। Android AArch64 के लिए Geekbench 6.7.1 बेंचमार्किंग टेस्ट में, इसने क्रमशः 3,434 (सिंगल-कोर) और 9,334 (मल्टी-कोर) पॉइंट्स का स्कोर दर्ज किया।

यह भी पढ़ें: WhatsApp में बदल गई बहुत सी चीजें..करोड़ों यूजर्स के लिए अच्छी या बुरी, देखें सबकुछ

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile