अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और जानन चाह रहे हैं कि आपके डिवाइस को iOS 14 का अपडेट मिलेगा या नहीं तो आपके लिए खुशखबरी है। कई पुराने आईफोंस को iOS अपडेट मिलने वाला है। 2015 और उसके बाद लॉन्च हुए iPhones को नया अपडेट मिलेगा। इसका मतलब है अगर आप iPhone 6s या 6s Plus उपयोग कर रहे हैं तो आपके स्मार्टफोन को iOS 14 का अपडेट मिलने वाला है। जिन डिवाइसेज़ को को iOS 14 अपडेट मिलने वाला है उनकी लिस्ट इस प्रकार है…
iPhone SE (2016)
iPhone SE (2020)
iPhone 6S Plus
iPhone 6S
iPhone 7 Plus
iPhone 7
iPhone 8 Plus
iPhone 8
iPhone X
iPhone XR
iPhone XS और XS Max
iPhone 11 (review), 11 Pro (review), 11 Pro Max
iPod Touch (7th gen)
7वीं जनरेशन वाले iPod touch को भी एप्पल का नया iOS 14 मिलेगा।
iPad OS की बात करें तो iPads को iPad OS 14 मिलेगा।
iPad Air 2
iPad Air (3rd gen)
iPad Mini 4
iPad Mini (5th gen)
iPad (5th gen)
iPad (6th gen)
9.7-inch iPad Pro
10.5-inch iPad Pro
11-inch iPad Pro
12.9-inch iPad Pro
iPad Air 2 को 2014 में पेश किया गया था और यह Apple के A8X चिप पर काम करेगा। 5 से 6 साल पुराने iOS डिवाइसेज़ को नया अपडेट मिल रहा है जबकि android के मामले में ऐसा नहीं है।
iOS 14 के बारे में बात करें तो यह कई नए फीचर्स के साथ आया है, जिसमें नए विजेट, स्मार्ट ऐप लाइब्रेरी, पिक्चर-इन-पिक्चर, सिरी में नए फीचर्स आदि शामिल है। iPadOS भी कई नए फीचर्स के साथ आया है जिसमें एप्पल पेंसिल के ज़रिए हैंडराइटिंग रिकोग्नीशन, न्यू सर्च आदि शामिल है।