iPhone 18 Pro जल्द होने वाला है लॉन्च; इन 5 अपग्रेड्स के साथ हो सकती है एंट्री

HIGHLIGHTS

Apple की ओर से सितंबर महीने में अपनी iPhone 18 Series को लॉन्च किया जाने वाला है।

इस सीरीज में Pro मॉडल्स के अलावा अन्य की मॉडल्स लॉन्च किए जाने वाले हैं।

यहाँ देखें iPhone 18 Pro किन अपग्रेड के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।

अगर आप इन दिनों प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं और आपकी नजर iPhone 17 Pro पर टिकी है, तो अपनी जेब से पैसे निकालने से पहले थोड़ा ठहर जाना समझदारी हो सकती है। असल में, दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) सितंबर 2026 की शुरुआत में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro को पेश करने जा रही है। आगामी आईफोन को लेकर सप्लाई चेन और टेक इंडस्ट्री से जो लीक्स सामने आ रहे हैं, वे सामान्य अपग्रेड्स से कहीं बढ़कर हैं। स्क्रीन के छोटे कटआउट से लेकर 2nm के चिपसेट तक, आइए जानते हैं कि iPhone 18 Pro में क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और क्या आपको इसका इंतजार करना चाहिए।

छोटा डायनामिक आइलैंड और नए प्रीमियम कलर्स

कई लीक्स के अनुसार, Apple iPhone 18 Pro में डायनामिक आइलैंड (Dynamic Island) के साइज़ को काफी छोटा कर सकता है। इसके लिए कंपनी कुछ फेस आईडी (Face ID) सेंसर्स को डिस्प्ले के नीचे (Under-Display) शिफ्ट करने की तैयारी में है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि नया कटआउट मौजूदा जनरेशन से 35% तक अधिक संकरा (Narrow) हो सकता है, जिससे स्क्रीन पहले से ज्यादा क्लीन और इमर्सिव दिखेगी। इसके साथ ही फोन को Dark Cherry, Light Blue, Dark Grey और Silver जैसे नए कलर ऑप्शंस में पेश किए जाने की संभावना है।

48MP का वेरिएबल अपर्चर (Variable Aperture) कैमरा

फोटोग्राफी के लिए iPhone 18 Pro में सबसे बड़ा हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकता है। अब तक सभी आईफोन्स में ‘फिक्स्ड अपर्चर’ लेंस आता रहा है, लेकिन iPhone 18 Pro में 48MP का वेरिएबल अपर्चर मेन सेंसर मिलने की बात सामने आई है। इसका मतलब है कि तेज धूप में लेंस खुद सिकुड़कर ओवर एक्सपोजर रोकेगा और कम रोशनी या रात के समय पूरा खुलकर ज्यादा लाइट कैप्चर करेगा। इससे नेचुरल डेप्थ-ऑफ-फील्ड (DSLR जैसा बैकग्राउंड ब्लर) पर फोटोग्राफर्स को ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए लेंस मैकेनिज्म की मैन्युफैक्चरिंग लागत मौजूदा कैमरा सेटअप से लगभग 50% अधिक है।

2nm तकनीक पर आधारित A20 Pro चिपसेट और C2 मॉडेम

परफॉर्मेंस और एआई (AI) क्षमता को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए Apple इसमें A20 Pro चिप देने जा रहा है, जो TSMC के लेटेस्ट 2nm प्रोसेस पर तैयार की गई है। 2nm नोड पर शिफ्ट होने से फोन में ट्रांजिस्टर्स की संख्या बढ़ेगी, जिससे हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी भी कई गुना बढ़ जाएगी। इसके अलावा, क्वालकॉम पर अपनी निर्भरता खत्म करने के लिए कंपनी इसमें अपना इन-हाउस C2 सेल्युलर मॉडेम जोड़ सकती है।

बड़ी बैटरी और बेहतर बैकअप

लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro के ग्लोबल और भारतीय वेरिएंट में 4,056mAh क्षमता वाली बैटरी दी जा सकती है (जबकि यूएस वेरिएंट में 4,288mAh की संभावना है)। जब 2nm एफिशिएंट चिपसेट, नया C2 मॉडेम और यह बड़ी बैटरी एक साथ काम करेंगे, तो यह अब तक का सबसे लंबा बैटरी बैकअप देने वाला आईफोन साबित हो सकता है।

भारत में संभावित कीमत

ग्लोबल लेवल पर मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों और एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर के चलते इस बार प्रो मॉडल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। अमेरिकी बाजार में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर से 1,400 डॉलर के करीब आंकी जा रही है। वहीं भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1,40,000 रुपये से 1,50,000 रुपये सपास रहने का अनुमान है। तुलना के लिए, मौजूदा iPhone 17 Pro भारत में 1,34,900 रुपये रुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। ऐसे में यदि आप भारी बजट खर्च करने को तैयार हैं, तो 2nm चिपसेट और वेरिएबल अपर्चर कैमरे के लिए iPhone 18 Pro का इंतजार करना पूरी तरह फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें: OTT This Week: लॉन्ग वीकेंड पर OTT का डबल धमाका, Netflix से Prime Video तक ये 5 फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाल

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :