हर साल की तरह इस साल भी Apple अपने सबसे लेटेस्ट और दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन को सितंबर में लॉन्च कर सकता है और काफी लोग इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. वैसे Apple ने इन फोन्स के रिलीज से संबंधित कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर से साझा नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर नए-नए लीक्स यही संकेत दे रहे हैं कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, बेहतरीन डिस्प्ले के साथ और भी स्पेक्स में बढ़ोतरी कर सकते हैं. अगर आप भी इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो यहां उन 5 बडे़ बदलावों के बारे में बताया गया है, जो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के नए मॉडल्स में देखने को मिल सकते हैं.
इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स के अंदर सबसे बड़ा अंतर इनका डिस्प्ले साइज है. iPhone 18 Pro एक बेहतरीन 6.3 इंच के LTPO+ OLED डिस्प्ले के साथ रिलीज हो सकता है. वहीं iPhone 18 Pro Max एक 6.9 इंच के बड़े पैनल के साथ आ सकता है. इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में Apple की 120Hz के रिफ्रश रेट के साथ आने वाली Pro Motion रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी भी मिलने के आसार हैं जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और बढ़िया एनिमेशन्स को सपोर्ट करेगी.
ऐसा हो सकता है की Apple एक बार फिर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के स्मार्टफोन मॉडल्स के बीच कैमरा में भी काफी अंतर दे. लीक्स के हिसाब से इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में एक नया और बेहतर ट्रिपल कैमरा सेटअप वेरिएबल अपर्चर के साथ देखने को मिल सकता है. अच्छे कैमरा के साथ इसमें अलग – अलग लाइटिंग कंडीशंस में बेहतर फोटोग्राफी का भी अपग्रेड भी आ सकता है. लेकिन हमेशा की तरह iPhone 18 Pro Max मॉडल में बेहतर जूम और टेलीफ़ोटो कैमरा होने के आसार हैं.
इस बार Apple अपने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में पिछली बार से ज्यादा बड़ी और बेहतरीन बैटरी दे सकता है. iPhone 18 Pro Max में iPhone 17 Pro Max से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है. और iPhone 18 Pro में भी अच्छी बैटरी और लाजवाब चिपसेट मिल सकता है.
इन दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स में एक और बड़ा बदलाव इनका प्राइस हो सकता है. iPhone 18 Pro का शुरुआती प्राइस 1,36,000 रुपये हो सकता है वहीं iPhone 18 Pro Max का शुरुआती प्राइस 1,52,000 रुपये तक का हो सकता है. इन दोनों का प्राइस इनके मॉडल में मिल रही स्टोरेज पर भी निरभर करता है और रिलीज के समय बदल भी सकता है.
यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Pro+ को कंपनी ने किया टीज, भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart से होगी बिक्री