मेमोरी संकट के बारे में आज सभी जानते हैं। स्मार्टफोन्स के दाम इसी के कारण बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सुनने में आता है कि किसी न किसी फोन के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में, अगर आपको सस्ते में फोन्स खरीदने हैं तो आप किसी ई-कॉमर्स सेल में ऐसा कर सकते हैं, या अगर आपको कहीं अच्छी डील मिल जाए तो आपको फोन्स सस्ते में मिल सकते हैं। हालांकि, अगर iPhones को खरीदने की बात आती है तो यह फोन्स इतने महंगे हैं कि इनपर डील और डिस्काउंट लगने के बाद भी प्राइस ज्यादा कम नहीं होता है। हालांकि, इस समय एयरटेल की एक डील सभी को iPhones खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है। असल में, Airtel की ओर से iPhone 17, iPhone 17 Pro और अन्य फोन्स पर धमाका डील ऑफर की जा रही है। इस डील में आपको यह फोन्स 23,000 रुपये तक सस्ते में मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि एयरटेल की यह डील क्या है और इसका लाभ कहाँ उठाया जा सकता है।
Airtel ने अपने मेम्बर्स के लिए Croma के साथ मिलकर एक धमाका डील की घोषणा की है। इस डील में आपको कई iPhones पर 23000 रुपये तक की छूट दी जाने वाली है। क्या आप इस डील के लिए एलीजिबल हैं, आइए जानते हैं।
अगर आप एयरटेल ग्राहक हैं तो आपको इस डील का लाभ मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए आपको Airtel App पर जाना है, यहाँ आपको Rewards और OTT सेक्शन में जाकर यह जांच करनी है की आपको यह ऑफर दिया जा रहा है या नहीं। अगर आपको यह डील यहाँ नजर आ रही है तो आप इसका लाभ ले सकते हैं।
अभी के लिए एयरटेल की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है कि यह डील कब तक चलने वाली है। इसके बाद भी इस डील की वैलिडीटी को अगर देखा जाए तो यह 5 सितंबर है। इस ऑफर का लाभ आप क्रोमा स्टोर और क्रोमा की वेबसाईट पर जाकर ले सकते हैं।
अगर आप Airtel यूजर हैं और नया iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह ऑफर काम का साबित हो सकता है। Airtel यूजर्स को Croma की वेबसाइट और स्टोर्स पर चुनिंदा iPhone मॉडल खरीदने पर 23,000 रुपये तक की बचत का फायदा मिल सकता है। ऑफर में iPhone 15, iPhone 16, iPhone Air, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल शामिल हैं।
इतना ही नहीं, Croma स्टोर्स पर पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 12,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। यानी अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसकी एक्सचेंज वैल्यू के साथ इस बोनस का फायदा लेकर नए iPhone की कीमत को और कम किया जा सकता है।
ऑफर का लाभ Croma के स्टोर्स के साथ-साथ croma.com पर भी लिया जा सकता है। ग्राहक उपलब्ध EMI ऑप्शन के जरिए iPhone की कीमत को आसान किस्तों में चुका सकते हैं। इसके अलावा SBI, ICICI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उपलब्ध कैशबैक ऑफर का भी फायदा मिल सकता है। हालांकि, बैंक ऑफर, डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और EMI की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए खरीदारी से पहले लागू नियम की जांच कर लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Vivo का नया 10000mAh की बैटरी वाला फोन जल्द मारेगा एंट्री..लॉन्च डेट का हुआ खुलासा