iPhone 17 Pro को सस्ते में खरीदने का शानदार अवसर..21000 रुपये से अलग मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

HIGHLIGHTS

iPhone 17 Pro को सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका है।

अभी हाल ही में टीम कूक की ओर से यह हिंट दिया गया था कि iPhones के प्राइस बढ़ सकते हैं।

हालांकि, इस समय डिस्काउंट देखकर आपको iPhone 17 Pro को खरीद लेना चाहिए।

iPhone खरीदना है लेकिन आप इसकी ज्यादा महंगी कीमत को देखकर हिम्मत ही नहीं जुटा पा रहे हैं। इसके अलावा, अभी हाल ही में टीम कूक की ओर से दिए गए हिंट से भी लोगों के मन में यह सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर क्या भारत में iPhones के प्राइस बढ़ने वाले हैं? लेकिन अगर इस समय की बात करें तो आपके लिए अच्छा समय है। असल में, Flipkart पर इस समय iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को देखें तो दोनों ही iPhones पर दमदार डिस्काउंट और ऑफर दिया जा रहा है। इस तरह की डील आपको बहुत ही कम और बहुत ही समय के बाद देखने को मिलती है। इस समय अगर आप इन iPhones के साथ जाते हैं तो आपको 12,000 की सीधी छूट के अलावा Flipkart Axis बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट करने पर 9000 रुपये तक का अलग से डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इसका मतलब है कि आप इस समय फोन को इस डिस्काउंट पर तो खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में देते हैं तो आपको लगभग लगभग अच्छी खासी डील में यह फोन खरीदने के लिए मिल जाने वाले हैं। अगर आप इस मौके को हाथ से गंवा देते हैं तो आप जानते हैं कि टीम कूक क्या संकेत दे चुके हैं। हो सकता है कि आने वाले समय में आपको ग्लोबल मेमोरी चिप संकट के बीच एप्पल के फोन्स के अलावा अन्य डिवाइस को बेहद ही महंगे में खरीदना पड़े। चलिए जो होगा वो तो होगा ही इस समय iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की डील आदि के बारे में जानकारी लेते हैं।

iPhone 17 Pro Max की खरीद पर हो सकती है बड़ी बचत

iPhone 17 Pro Max के लॉन्च प्राइस के बारे में आप जानते हैं कि यह 1,49,900 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च हुआ था, लेकिन इस समय आप इसे Flipkart पर 1,37,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको इस फोन पर 12000 रुपये की तगड़ी बचत होने वाली है। इसके अलावा, Flipkart Axis Bank credit card से पेमेंट करने पर आपको एक्स्ट्रा 9000 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है। ऐसा करके आप फोन के प्राइस को 1,28,900 रुपये तक ला सकते हैं। हालांकि, अगर आप अपने पुराने किसी फोन को एक्सचेंज करके नए को खरीदना चाहते हैं तो आपको ऐसा करने का भी मौका मिल रहा है, अगर आप अपने पुराने अच्छी और सही कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज में देते हैं तो आप लगभग लगभग 47,350 रुपये तक की बचत का लाभ ले सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि आईफोन 17 प्रो आपको किस प्राइस में मिल सकता है।

iPhone 17 Pro पर भी तगड़ी डील

iPhone 17 Pro का लॉन्च प्राइस 1,34,900 रुपये के आसपास का था। इस फोन को इस समय Flipkart पर 1,22,900 रुपये के प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि इस फोन पर भी 12000 रुपये के आसपास की बचत आपको हो रही है। इस फोन के लिए भी अगर आप Flipkart Axis Bank credit card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको वही 9000 रुपये के आसपास की बचत होने वाली है। इस डिस्काउंट के बाद आप फोन को 1,13,900 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं जो लगभग लगभग 47,350 रुपये के आसपास तक आपको मिल सकता है।

जल्दी कीजिए कहीं खत्म न हो जाए ये ऑफर

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च से पहले ही Flipkart पर यह डील नजर आ रही है। क्योंकि फ्लिपकार्ट ने इस डील के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, ऐसे में इस डील को लिमिटेड समय के लिए ही समझना चाहिए। अब जब यह डील चल रही है और आप iPhone लेने का इंतजार कर रहे थे तो आपके पास Flipkart से इन दोनों नहीं फोन्स को सस्ते में खरीदने का दमदार मौका मिल रहा है। अगर आप इस डील को इस समय मिस कर देते हैं तो शायद ही आपको ऐसा ऑफर फिर मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: सैमसंग लाया गर्मी दूर करने वाला धांसू जुगाड़..मिनटों में मिलेगी शिमला वाली कूलिंग?

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :