सैमसंग लाया गर्मी दूर करने वाला धांसू जुगाड़..मिनटों में मिलेगी शिमला वाली कूलिंग?

सैमसंग लाया गर्मी दूर करने वाला धांसू जुगाड़..मिनटों में मिलेगी शिमला वाली कूलिंग?

हर साल मई-जून में भयंकर गर्मी पड़ती है। ऐसे में इस बार कुछ नया नहीं है, गर्मी इस बार भी उतनी ही पड़ रही है, जितनी लगभग लगभग हर साल होती है, लेकिन इस रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में घर में घुसते ही आप सबसे पहला काम मेरी तरह यही करते होंगे कि अपने AC का रीमोट उठाकर उसे सबसे पहले फुल स्पीड पर चला देते होंगे। लेकिन आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि पारंपरिक एसी के साथ एक बड़ी कोफ़्त करने वाली दिक्कत होती है। जैसे ही कमरा ठंडा होता है, एसी से निकलने वाली बर्फीली हवा सीधे हमारे सिर या बदन पर लगती है। इसका नतीजा यह होता है कि आपको सोते समय ठंड लग जाती है, ऐसे में आपकी नायक बंद हो सकती है, आपका गला खराब हो सकता है या आप पूरी तरह से इसी सर्द गर्म के कारण बीमार पड़ सकते हैं। मेडिकल की भाषा में इसे आप ‘समर कोल्ड’ कह सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालांकि, अब आपको इस समर कोल्ड से बचाने के लिए Samsung की ओर से भारत में प्रीमियम घरों के लिए अपने नेक्स्ट-जेन WindFree™ क्लाइमेट सॉल्यूशंस को पेश किया गया है। सैमसंग का यह नया सिस्टम न सिर्फ आपको बिना किसी दिक्कत के कूलिंग देता है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर जैसी जगहों में घर के अंदर की दूषित हवा (AQI) को भी एकदम क्रिस्टल क्लियर करने का दमखम रखता है। आइए जानते हैं कि सैमसंग की ओर से पेश की गई इस तकनीकी में सबसे खास क्या है।

सैमसंग की WindFree™ टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे काम करती है?

सैमसंग की इस नई एयर कंडीशनिंग रेंज की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी WindFree™ तकनीक है। साधारण एसी की तरह इसमें से हवा का झोंका सीधे आपके चेहरे पर थपेड़े नहीं मारता है। इस एसी के पैनल में 10,000 माइक्रो एयर होल्स मौजूद हैं, जो ठंडी हवा को बहुत धीरे-धीरे और समान रूप से पूरे कमरे में फैलाने में मदद करते हैं। इसे तकनीकी भाषा में ‘स्टिल एयर’ वातावरण कहा जा सकता है। इसका मतलब है कि कमरा एकदम वीआईपी तरीके से ठंडा भी हो जाएगा और आपको यह अहसास भी नहीं होगा कि आपके ऊपर कोई ठंडी हवा फेंक रहा है। रात के समय गहरी और आरामदायक नींद के लिए यह फीचर किसी वरदान से कम नहीं है।

PM1.0 एयर प्यूरिफिकेशन भी साथ में मिल जाता है!

हम सब जानते हैं कि भारत के बड़े शहरों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (AQI) का क्या हाल रहता है। घर के दरवाजे बंद होने पर भी बारीक धूल कण अंदर आ ही जाते हैं। हालांकि, सैमसंग ने इसका भी इलाज निकाल लिया है, सैमसंग ने इसे अपने WindFree™ 1 Way Cassette AC में ही इन-बिल्ट कर दिया है। इसमें अलग से एयर प्यूरिफायर की जरूरत को खत्म करते हुए PM1.0 प्यूरिफिकेशन पैनल दिया गया है।

इसमें आपको दो लेयर का फिल्टर मिल जाता है। पहला प्री-फिल्टर जो बड़े धूल कणों को रोकता है, और दूसरा इलेक्ट्रोस्टैटिक PM1.0 फिल्टर जो 0.3 माइक्रोन तक के बेहद बारीक और खतरनाक कणों को भी आपके पास पहुँचने नहीं देता है। यह फिल्टर में फंसे 99% बैक्टीरिया को भी खत्म कर देता है।

AI सपोर्ट के साथ मिलती है 15% बिजली की बचत

चूंकि यह एक प्रीमियम और मॉडर्न सॉल्यूशन है, तो इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्मार्ट फीचर्स कूट-कूट कर भरे हैं। SmartThings कनेक्टिविटी के लिए पूरा सिस्टम वाई-फाई (Wi-Fi) सपोर्ट से लैस है। आप ऑफिस से निकलते समय ही अपने स्मार्टफोन के ‘SmartThings’ ऐप से घर का एसी ऑन कर सकते हैं। इसमें बिक्सबी (Bixby) वॉयस असिस्टेंट और जियो-फेंसिंग जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं, जिससे आपके घर पहुंचते ही एसी अपने आप ऑन हो जाता है।

आज के समय में घर खरीदार या आम यूज़र सिर्फ ऐसा डिब्बा (AC) नहीं चाहता जो कमरा ठंडा कर दे। आजकल की जरूरतें कुछ अलग हो गई हैं। आजकल स्मार्ट बिजली मैनेजमेंट, शुद्ध हवा और ऐसा आराम जिससे तबीयत खराब न हो आदि को भी प्राथमिकता दी जाती है। सैमसंग ने अपने इस ऑल-इन-वन इकोसिस्टम से वाकई प्रीमियम रेजिडेंशियल कूलिंग का लेवल बेहद ऊपर कर दिया है। अगर आप अपने घर के लिए स्मार्ट, सेहतमंद और बिजली बचाने वाला सोल्यूशन तलाश रहे हैं तो आपको सैमसंग आपके लिए यहाँ मौजूद है।

यह भी पढ़ें: बिजली जाने पर भी मक्खन जैसे चलते हैं ये कूलर..लिस्ट का आखिरी वाला है ‘तूफ़ानी हवा का राजा’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile