iPhone 17 पर 17000 रुपये की बंपर छूट, धड़ाधड़ हो रहा स्टॉक आउट! अभी उठा लें फायदा

By

Apple ने हाल ही में अपने iPhone मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। भारत में iPhone 17 भी इस प्राइस हाइक से प्रभावित हुआ है। कंपनी ने iPhone 17 के बेस वेरिएंट को 256GB स्टोरेज के साथ 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन अब इस वेरिएंट की आधिकारिक कीमत बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। हालांकि, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर यह फोन फिलहाल कम कीमत में उपलब्ध है।

Flipkart पर अब भी कम दाम में उपलब्ध

Flipkart पर iPhone 17 का 256GB बेस वेरिएंट 82,900 रुपये में लिस्टेड है। ऑफलाइन लोकल मार्केट में भी पुराने स्टॉक के चलते कम MRP पर फोन मिल सकता है। इसके अलावा EMI का विकल्प भी मौजूद है। 4000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा मिलने पर iPhone 17 की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

पुराना स्टॉक तेजी से बिक रहा है। ऐसे में अगर आप iPhone 17 को उसकी पुरानी कीमत के आसपास खरीदना चाहते हैं, तो यह मौका सीमित समय के लिए हो सकता है। दरअसल, रिटेलर्स भी अपने मुनाफे को बढ़ाने के लिए पुराने स्टॉक को भी बढ़ी हुई कीमत पर बेचने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं, Apple के आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर iPhone 17 खरीदने के लिए अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

iPhone 17 के फीचर्स

iPhone 17 को Apple के अब तक के बेहतर बेस iPhone मॉडल्स में शामिल किया जाता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है और फोन A19 चिपसेट पर काम करता है। रियर पैनल पर डुअल 48MP कैमरा सेंसर दिए गए हैं, हालांकि इसमें टेलीफोटो सेंसर नहीं मिलता। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 18MP सेंसर मौजूद है।

फोन में 6.3 इंच की OLED Super Retina XDR डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटर रेसिस्टेंट है और पानी के छींटे पड़ने पर भी काम कर सकता है। iPhone 17 की बैटरी लाइफ भी अच्छी है, हालांकि Pro मॉडल्स में बड़ी बैटरी होने के कारण उनकी बैटरी लाइफ इससे बेहतर है।

यह भी पढ़ें: 51 रुपये में Jio दे रहा Unlimited 5G का फायदा! इन यूज़र्स की हुई बल्ले-बल्ले, ऐसे मिलेगा फ्री 5G अपग्रेड

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By