iPhone 13 के 128GB मॉडल को 20000 रुपये की धमाका छूट के साथ कैसे खरीदें

HIGHLIGHTS

आईफोन 13 के 128 जीबी वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 79,900 रुपये है

जब आप iPhone 13 खरीदते हैं, तो आप Apple फोन या किसी अन्य कंपनी के फोन को एक्सचेंज करके 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं

Apple के इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है

iPhone 13 के 128GB मॉडल को 20000 रुपये की धमाका छूट के साथ कैसे खरीदें

Apple की iPhone 14 सीरीज को अभी लॉन्च होने में अभी समय बाकी है। फिलहाल Apple का लेटेस्ट फोन iPhone 13 सीरीज टॉप पर है, और इसे लोगों के द्वारा बड़े पैमाने पर पसंद भी कियाजा रहा है। इस सीरीज में 3 मॉडल हैं, iPhone 13, iPhone 13 Mini और iPhone 13 Pro। आईफोन 13 के बेस मॉडल की कीमत 79,900 रुपये है जो एक सामान्य स्मार्टफोन से काफी ज्यादा महंगा है। नतीजा यह रहा कि कई लोग सपनों का स्मार्टफोन होने के बावजूद भी iPhone को नहीं खरीद पाते हैं। लेकिन अब ऐसे ही यूजर्स के लिए खुशखबरी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि Apple इस समय इस सीरीज पर विशेष छूट दे रहा है। iPhone 13 को कंपनी बेहद ही कम कीमत में ऑफर कर रही है। iPhone 13 को आप मात्र 55,900 रुपये के स्पेशल प्राइस ऑफर में खरीद सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर इस फोन को आधी कीमत में खरीदने के लिए आपको क्या करना होगा। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह भी पढ़ें: Airtel, Jio, Vi यूजर अगर स्पैम कॉल से हो गए हैं परेशान तो करें ये काम, मिलेगी फालतू कॉल्स से छुट्टी

कैसे पाएं iPhone 13 कम कीमत में

बैंक छूट-

iPhone 13 की कीमत 79,900 रुपये है लेकिन Apple रिसेलेर और कई बैंक कार्ड कई छूट दे रहे हैं।

फोन के 128 जीबी वेरिएंट की भारतीय बाजार में कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन आईसीआईसीआई, कोटक और एसबीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से एप्पल के किसी भी रीसेलर स्टोर से फोन खरीदने पर आपको 6,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। यानी फोन 73,900 रुपये में उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें: 5,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 680 से लैस Oppo A36 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

एक्सचेंज वैल्यू-

आईफोन 13 खरीदते समय अगर आप एपल का कोई फोन या दूसरी कंपनी का फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 15,000 रुपये तक एक्सचेंज वैल्यू मिलेगी। कंपनी ने कहा कि फोन के iPhone 11 64GB वेरिएंट की एक्सचेंज वैल्यू सबसे ज्यादा है। Redmi, Samsung, Oppo आदि जैसी अन्य कंपनियों के फोन का एक्सचेंज रेट Apple के फोन से थोड़ा कम बताया जाता है। तो 15,000 रुपये की एक्सचेंज वैल्यू के बाद फोन की कीमत 58,900 रुपये हो जाएगी।

साथ ही रीसेलर्स 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रहे हैं। यानी फोन 55,900 रुपये में मिल सकता है।

हालांकि, Apple iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max पर फिलहाल कोई डिस्काउंट नहीं है। आईफोन 13 प्रो मैक्स 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 106,900 रुपये और आईफोन 13 प्रो वेरिएंट की कीमत 96,900 रुपये है।

यह भी पढ़ें: TAGG ने शानदार डिस्प्ले और 24 स्पोर्ट्स मोड के साथ Verve Active स्मार्टवॉच की लॉन्च

आईफोन 13 स्पेसिफिकेशन्स 

Apple के इस फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले और पूरी तरह से वाटर-रेसिस्टेंट बॉडी है। फोन के नए कैमरा फीचर काफी दिलचस्प हैं। फोन में A15 बायोनिक चिपसेट है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo