iPhone 14 सीरीज को लेकर सबसे बड़ी जानकारी लीक, 8GB रैम और 48MP कैमरा मचाएगा धमाल
Apple iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन में हो सकता है 48MP का रियर कैमरा
आईफोन 14 सीरीज आईफोन 14, आईफोन 14 मैक्स, आईफोन 14 प्रो और आईफोन 14 प्रो मैक्स मॉडल के साथ आ सकती है
iPhone 14 सीरीज के दो मॉडल में 48MP वाइड लेंस, 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस और टेलीफोटो लेंस हो सकता है।

हालिया खबरों के मुताबिक Apple iPhone 14 सीरीज के स्मार्टफोन में 48MP का रियर कैमरा हो सकता है। ऑनलाइन प्रकाशित हो चुके नए कई लीक से पता चलता है कि iPhone 14 सीरीज में iPhone 14, iPhone 14 Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max मॉडल शामिल हो सकते हैं।
MacRumours द्वारा जारी एक रिसर्च नोट के अनुसार, iPhone 14 सीरीज के दो प्रो मॉडल में 48MP वाइड लेंस, 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस हो सकता है। संयोग से, विश्लेषक Ming-Chi-Kuo ने भी ऐसी ही संभावना साझा की थी। उन्होंने कहा कि ये स्मार्टफोन 8K वीडियो क्वालिटी के साथ आ सकते हैं।
MacRumours की रिपोर्ट है कि iPhone 14 Pro मॉडल में 8GB रैम हो सकती है। हालांकि iPhone 13 Pro मॉडल 6GB रैम के साथ लॉन्च किए गए थे। पता चला है कि आईफोन के अपकमिंग लाइनअप मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं। हालाँकि, iPhone 13 सीरीज़ के डिवाइस जहां 128GB बेस स्टोरेज के साथ आते हैं। वहीं कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 14 सीरीज के मॉडल 64GB बेस स्टोरेज से लैस हो सकते हैं।

TheElec के मुताबिक, ब्रांड के अपकमिंग आईफोन मॉडल में नॉच डिस्प्ले फीचर नहीं होगा। पता चला है कि iPhone 14 सीरीज के मॉडल में पंच होल कटआउट डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। चूंकि सैमसंग ब्रांड ऐप्पल स्मार्टफोन के लिए सार्वजनिक डिस्प्ले पैनल बनाता है। तो ऐसा माना जा रहा है कि iPhone 14 मॉडल में OLED डिस्प्ले पैनल होगा। जहां पंच होल कटआउट हो सकते हैं।
TheElec की एक रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 14 Pro मॉडल के OLED डिस्प्ले पैनल पर कम तापमान वाले पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड और पतले फिल्म ट्रांजिस्टर के साथ या आ सकते हैं।
नोट: सभी इमेज काल्पनिक हैं!
