Infinix फुल व्यू डिस्प्ले से लैस एक नया स्मार्टफ़ोन कल करेगी लॉन्च

HIGHLIGHTS

इस फ़ोन में 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले भी मौजूद होगी.

Infinix फुल व्यू डिस्प्ले से लैस एक नया स्मार्टफ़ोन कल करेगी लॉन्च

Infinix ने साल 2017 में अपने दो स्मार्टफोंस Zero 5 और Zero 5 Pro को भारत में लॉन्च किया था. अब कंपनी 6 फ़रवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफ़ोन पेश करने जा रही है. यह कंपनी का पहला S सीरीज स्मार्टफ़ोन होगा.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

फ्लिपकार्ट दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट

इस फ़ोन को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है. इसका मतलब है कि यह फ़ोन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस फ़ोन में 18:9 फुल व्यू डिस्प्ले भी मौजूद होगी.

फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फ़ोन एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन हो सकता है. फ्लिपकार्ट पर मौजूद जानकारी में दावा किया गया है कि,इससे ग्रुप सेल्फी भी आराम से ली जा सकेंगे. साथ ही यह लो लाइट सेल्फी के लिए भी अच्छा होगा और इसमें आपकी सेल्फी को बोकेह इफ़ेक्ट भी मिल सकेगा.

फ़िलहाल इस फ़ोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है.

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo