Infinix Mobile ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Infinix Note 6 की घोषणा कर दी है। Note 6 में कंपनी ने Helio P35 SoC का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 4GB RAM दी है। यह स्मार्टफोन XOS 5.0 atop Android Pie पर रन करता है।
अगर इंटरनल स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64GB storage दी गयी है जिसे 128GB त microSD card के ज़रिये बढ़ाया जा सकता है। वहीँ इसके आपको फ्रंट में 6.01" FHD+डिस्प्ले Always-On AMOLED displayमिलती है। काफी शानदार लुक्स के साथ कमपनी ने इस Infinix Note 6 फ़ोन को पेश किया है।
इस स्मार्टफोन में आपको 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ़ोन के बैक पर आपको fingerprint reader और एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का ultra-wide, और एक 2MP depth sensor सेंसर दिया गया है।
Infinix Note 6 एक stylus के साथ आता है जिसे X Pen कहा गया है। इस स्टाइलस में आपको AI और AR मिलता है जिसकी मदद से आप स्केच और नोट्स बना सकते हैं। इसके अलावा आप AR Measure फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंपनी का यह लेटेस्ट लॉन्च Note 6 डिवाइस 4,000 mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि microUSB port से चार्ज होती है। यह फोएन आपको Midnight Black, Mocha Brown और Aqua Blue कलर वैरिएंट्स में मिलता है। डिवाइस का Blue variant गोल्डन कलर की power key के साथ आता है जो स्मार्टफोन को लाजवाब लुक्स देता है। Infinix Note 6 को कुछ अफ़्रीकी देशों में लगभग $200 की कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीँ भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की कोई जानकारी कंपनी ने नहीं दी है।