HIGHLIGHTS
भारत में Infinix Hot S3 की कीमत Rs. 8,999 रखी गई है.
Infinix Hot S3 को भारत में दो वेरियंट में आज लॉन्च किया गया है. इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 8,999 है, वहीँ इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत Rs. 10,999 है. यह स्मार्टफ़ोन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 12 फरवरी से सेल के लिए उपलब्ध होगा. इसे सैंडस्टोन ब्लैक और ब्रश गोल्ड रंग में ख़रीदा जा सकेगा.
Surveyफ्लिपकार्ट दे रहा है इन स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट
कंपनी ने अपने इस फ़ोन को कुछ जानकारी के साथ अब अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है. Infinix Hot S3 में मिलने वाले फीचर्स पर नज़र डालें तो यह फ़ोन 20MP के लो लाइट सेल्फी कैमरे से लैस है. यह फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ओक्टा कोर प्रोसेसर है. इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी भी दी गई है.
साथ ही इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले भी मौजूद है. यह एक 5.7-इंच की डिस्प्ले है. यह एक फुल व्यू डिस्प्ले है. फुल व्यू डिस्प्ले से लैस यह कंपनी का पहला स्मार्टफ़ोन है.