Infinix ने अपने लेटेस्ट स्मीर्टफोन Hot 7 को भारत में पेश कर दिया है। Infinix Hot 7 के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने पिछले ही महीने अपने Infinix Hot 7 Pro को लॉन्च किया था। यह लेटेस्ट Infinix Hot 7 स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा के साथ आया है। वहीँ फोन में फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें आपको दो सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें आपको 4,000 एमएएच की बैटरी दी। पिछले फ़ोन में और इस लेटेस्ट फ़ोन में थोड़ा अंतर ज़रूर दिया गया है।
इनफिनिक्स हॉट 7 की भारतीय मार्किट में कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है जिसमें आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलता है। यूज़र्स इस फ़ोन को फ्लिपकार्ट से 15 जुलाई से खरीद सकेंगे जहां इसे सेल में बेचा जायेगा। फोन की बिक्री ओपन सेल में होगी। स्मार्टफोन को आप मिडनाइट ब्लैक, एक्वा ब्लू और मोका ब्राउन कलर वैरिएंट्स में खरीद सकते हैं।
वाइड नॉच के साथ Infinix Hot 7 ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। डिवाइस एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलता है। इसमें आपको 6.19 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ मिलती है। डिवाइस के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इनफिनिक्स हॉट 7 की स्क्रीन पर 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
फोन में 2.39 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। स्मार्टफ़ोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। ऑप्टिक्स में डिवाइस 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है।
रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, डुअल एलईडी फ्लैश, एआई पोर्ट्रेट, एआई एचडीआर, नाइट्स, स्पोर्ट्स, ब्लू स्काई और अन्य फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल+2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें आपको एलईडी फ्लैश सपोर्ट और एआई ब्यूटी मोड मिलते हैं। इनफिनिक्स हॉट 7 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसके बारे में 36 घंटे तक 4जी टॉक टाइम देने का दावा है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और फोन में फेस अनलॉक फीचर भी है।