आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर पहली दफा सेल के लिए Infinix का एक नया नवेला मोबाइल फोन आने वाला है। आपको बता देते है कि अभी हाल ही में इंडिया में मार्किट में Infinix की ओर से अपना Infinix Hot 10 Play मोबाइल फोन लॉन्च किया गया था, आप इसका रिव्यु यहाँ पढ़ सकते हैं। आपको बता देते है कि आज इस मोबाइल फोन की पहली सेल है। आइये जानते है कि अपनी पहली सेल में किन डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ आप Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
आप जानते ही हैं और आपने रिव्यु में भी पढ़ ही लिया होगा कि Infinix Hot 10 Play को मात्र Rs 8,499 के प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया गया है। इस फोन को 4GB रैम और 64GB मॉडल में ही लॉन्च किया गया है। और आज इसकी सेल होने जा रही है। हालाँकि इस सेल के तहत आपको इस मोबाइल फोन पर कई बढ़िया ऑफर्स और डिस्काउंट आदि मिलते हैं। आपको बता देते है कि अगर आप इस मोबाइल फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी इसपर मिल रहा है। साथ ही आपको इस मोबाइल फोन के साथ अगर आप इसे Flipkart axis Bank क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो आपको 5 फीसदी अनलिमिटेड कैशबैक मिलने वाला है। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन पर आपको Rs 7,950 का एक्सचेंज ऑफर भी आपको इसके साथ मिल रहा है।
Infinix Hot 10 Play एंडरोइड 10 OS पर काम करता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो फोन में 6.8 इंच की HD+ TFT IPS डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच है और इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 प्रतिशत है। परफॉर्मेंस को बढ़िया बनाने के लिए डिवाइस में 2.3GHz मीडियाटेक हीलियो G35 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Infinix Hot 10 Play में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का मुख्य सेन्सर है और यह एक AI लेंस के साथ काम करता है। कैमरा सेटअप के साथ एक क्वाड LED फ्लैश दी गई है और यह स्लो मोशन विडियो, डॉकयुमेंट मोड आदि फीचर्स के साथ आया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है जो एक LED फ्लैश के साथ मौजूद है। फ्रंट कैमरा में AI पोर्टरेट, 3D फेस ब्युटी मोड, वाइड सेल्फी मोड, AR एनीमोजी, AR फेस नोटिओन डिटेक्शन शामिल है।
Infinix Hot 10 Play की सबसे बड़ी खासियत डिवाइस में मिल रही 6000mAh की बैटरी है। कनैक्टिविटी के लिए फोन में GPS, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लुटूथ, माइक्रो USB पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, और FM रेडियो दिया गया है।