12GB की रैम, शक्तिशाली प्रोसेसर और धमाका कैमरा, कम कीमत में बाजार में धमाका कर रहे ये स्मार्टफोन
इस लिस्ट में Oneplus, Apple, iQoo सहित कई शानदार स्मार्टफोन शामिल हैं
इन सभी स्मार्टफोन में हाई-क्वालिटी कैमरे और शक्तिशाली प्रोसेसर हैं
इस रेंज में आपको iOS और Android दोनों डिवाइस मिल जाएंगे

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और लो बजट हाई-प्रोसेसर, हाई रैम-स्टोरेज और हाई क्वालिटी कैमरा फीचर्स की तलाश में हैं, तो चिंता न करें आपके लकिए बाजार में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं। हालांकि ज्यादा चॉइस होने के चलते आप कुछ कन्फ्यूज हो सकते हैं, लेकिन आपको इस परेशानी का हल भी हमारे पास है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि आज हम आपको कई iOS और Android फोंस के बारे में बताने वाले हैं जो इन सुविधाओं के साथ आपको मिलते हैं। इन फोंस की अन्य खासियतों की बात करें तो इनमें आपको हाई क्वालिटी कैमरे और हाई-क्वालिटी प्रोसेसर का तगड़ा तड़का मिल रहा है। हालांकि इतना ही नहीं इन फोंस में आकर्षक डिस्प्ले फीचर और फास्ट चार्ज सिस्टम भी मिलेगा। आइए जानें 40,000 रुपये की कीमत में आपको कौन से स्मार्टफोन मिलेंगे!
वनप्लस 9आर (OnePlus 9R)
वनप्लस के इस हैंडसेट की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है। यह जबरदस्त परफॉरमेंस वाला स्मार्टफोन मोबाइल गेम प्रेमियों के लिए एकदम सही है। इस मोबाइल में 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्ज की सुविधा है।

iQOO 7 लीजेंड (iQOO 7 Legend)
iQOO 7 Legend स्मार्टफोन की कीमत 39,990 रुपये से शुरू होती है। इस डिवाइस में AMOLED डिस्प्ले है। इस मॉडल के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस हैंडसेट में 66W फास्ट चार्ज की सुविधा भी आपको मिल रही है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया गया है। 40,000 रुपये की रेंज के स्मार्टफोन में IQOO 7 Legend सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
शाओमी मी 10टी प्रो (Xiaomi Mi 10T Pro)
Xiaomi Mi 10T Pro मॉडल 34,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज फीचर है। यह स्मार्टफोन ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक, लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस डिवाइस में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। स्क्रीन रिफ्रेश रेट 144Hz है। Xiaomi के इस Mi 10T Pro स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है। डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 5,000mAh की बैटरी भी है।
आईफोन एसई (iPhone SE)
Apple के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की कीमत 30,001 रुपये से शुरू होती है। हैंडसेट में बायोनिक चिपसेट दिया गया है। खास फायदे के तौर पर इस स्मार्टफोन में अच्छी क्वालिटी का रियर कैमरा मिलेगा। कॉम्पैक्ट डिजाइन और प्रीमियम अनुभव पाने के लिए आप इस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

ओप्पो रेनो 6 प्रो (Oppo Reno6 Pro)
ओप्पो रेनो 6 प्रो 40,000 रुपये की रेंज में आने वाले स्मार्टफोन में से एक है। हैंडसेट की कीमत 39,990 रुपये है। इस मोबाइल में डाइमेंसिटी 1200 चिपसेट है। इसमें कर्व एज और 90Hz AMOLED डिस्प्ले भी है। फोन को 65W फास्ट चार्ज से भी लैस किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी S20 FE (Samsung Galaxy S20 FE)
इस 4G स्मार्टफोन को 36,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy S20 FE हैंडसेट में ट्रिपल कैमरा के साथ वाटर रेजिस्टेंस क्षमता भी है। साथ ही इस मॉडल का डिस्प्ले रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में फास्ट Exynos चिपसेट दिया गया है। वायरलेस चार्जिंग का भी फायदा आपको इस फोन में मिल रहा है।
शाओमी मी 11x प्रो (Xiaomi Mi 11X Pro)
Xiaomi Mi 11x Pro मॉडल की कीमत 39,999 है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट, 108MP प्राइमेरी कैमरा है। इस हैंडसेट का स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz है। विशेष सुविधाओं में OLED डिस्प्ले और प्रीमियम डिज़ाइन शामिल है।
