आधे से कम प्राइस में इस धाकड़ Foldable Smartphone को घर ले जाने का सुनहरा मौका, देखें पूरी डील
मोटोरोला का शानदार फोल्डेबल स्मार्टफोन 'Motorola Razr 5G' ई-कॉमर्स साइट पर आधे से भी कम कीमत में बिक रहा है
Motorola Razr 5G की वास्तविक कीमत 1.50 लाख रुपये है, लेकिन फोन फ्लिपकार्ट पर 40% छूट के बाद केवल 89,999 रुपये में उपलब्ध है
आपको Flipkart पर इस मोबाइल फोन पर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 15,450 रुपये तक का पूरा एक्सचेंज बोनस मिल सकता है
वैसे तो मार्केट में कई स्मार्टफोन हैं, लेकिन फोल्डेबल फोन की खास मांग है। फोल्डेबल फोन का क्रेज दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और लोगों के इस क्रेज को देखते हुए कई स्मार्टफोन कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट लॉन्च करने को तैयार हैं। इसी कड़ी में OPPO ने अपने OPPO Find N को भी लॉन्च कर दिया है, हालांकि इसे अभी के लिए मात्र चीन के बाजार में ही लॉन्च किया गया है, आप यहाँ इससे जुड़ी जानकारी ले सकते हैं! इस सेगमेंट में सैमसंग-मोटो और हुवावे के डिवाइस पहले से ही बाजार में हैं। फोल्डेबल स्मार्टफोन कौन नहीं खरीदना चाहता, लेकिन महंगा होने के कारण यह कई लोगों की पहुंच से बाहर होते हैं।
Surveyयह भी पढ़ें: 2022 में आ सकता है इन टॉप 5 वेब सीरीज़ का अगला पार्ट, पाताल लोक से पंचायत और ये नाम हैं शामिल
आधे से भी कम कीमत में खरीदने का मौका
अगर आप एक फोल्डेबल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन कीमत के कारण इसे खरीद नहीं सकते हैं, तो अब समय आ गया है। दरअसल, आधे से भी कम कीमत में एक बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन आप अपने घर ले जा सकते हैं। आइए जानते है कि आखिर यह कौन सा फोन है, और आपको आधे से भी कम कीमत में यह कहा मिल रहा है।
दरअसल, मोटोरोला के बेहतरीन फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में से एक Motorola Razr 5G को ई-कॉमर्स साइट्स पर आधे से भी कम कीमत में सेल किया जा रहा है। हालांकि Motorola Razr 5G की वास्तविक कीमत 1.50 लाख रुपये है, लेकिन फोन फ्लिपकार्ट पर 40% छूट के बाद केवल 89,999 रुपये में उपलब्ध है। यह ऑफर आपको कुछ समय के लिए मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel को फिर दी पटखनी, इस मामले में आया टॉप पर, देखें Vodafone idea की क्या है पोजीशन
आपको Flipkart पर इस मोबाइल फोन पर अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 15,450 रुपये तक का पूरा एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। (नोट: एक्सचेंज बोनस की राशि आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।) यानी अगर आपको पूरा एक्सचेंज बोनस मिलता है तो फोन की कीमत सिर्फ 74,459 रुपये हो जाती है, जो फोन की कीमत को आधा कर देती है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से, यह ऑफर फोन के पॉलिश्ड ग्रेफाइट रंग में उपलब्ध है।
क्या है फोन में खास
दरअसल, यह 5G फोल्डेबल फोन सिर्फ 8GB + 256GB वेरिएंट में ही उपलब्ध है। अनफोल्डेड होने पर फोन में 6.2 इंच का एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है, साथ ही 2.7 इंच का क्विक व्यू डिस्प्ले है, जिसे फोल्ड करने पर कॉलिंग और नोटिफिकेशन की जानकारी मिलती है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फोटोग्राफी के लिए 20-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। रियर कैमरा आप डुअल कैमरा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में आप नैनो और ई-सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह 2800mAh की बैटरी के साथ आता है और इसका वजन केवल 190g है।
यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
