Huawei Y9 Prime 2019 स्मार्टफोन को आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। भारत में हुवावे ने अपने इस फोन का एक ही वैरिएंट लॉन्च किया है और इस वैरिएंट की कीमत 15,990 रुपये है। यह खास वैरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यूज़र्स इस फ़ोन को आज Amazon India पर Emerald Green और Sapphire Blue में खरीद सकते हैं।
अमेज़न इंडिया पर इस फ़ोन की बिक्री 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगी। वहीँ अमेज़न प्राइम मेंबर्स के लिए ही यह सेल समय है। बाकी यूज़र्स के लिए 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे सेल शुरू होगी। ऑफर्स के तहत यूज़र्स को फ़ोन की खरीद पर अमेज़न पर 500 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा SBI कार्ड इस्तेमाल करने वालों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। NO-COST EMI ऑप्शन और 1,500 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
Huawei Y9 Prime (2019) में आपको 6.59-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसमें कंपनी के द्वारा खुद डेवलप किया गया HiSilicon Kirin 710 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G51 MP4 GPU के साथ आता है। Huawei ने Y9 Prime (2019) को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें से पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है और यह USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।
Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसिंग सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। खास बात यह हैं कि कैमरा में 8 Scenes के रियल टाइम इमेज ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है।
कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरा ऊपर आने में केवल 1 सेकंड लेता है। स्मार्टफोन में Android 9 Pie बेस्ड कस्टम OS दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।