Huawei ने कल ही भारत में Y9 Prime (2019) स्मार्टफोन लॉन्च किया है और इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 15,990 रखी गई है। इस समय यह स्मार्टफोन भारत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन है जो नौच-लेस डिज़ाइन और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आया है। यह कीमत 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की है। Huawei के आधिकारी ने Huawei Y9 Prime (2019) के लॉन्च पर 91mobiles को पुष्टि की है कि Huawei Y9 Prime (2019) का सस्ता वैरिएंट भारतीय बाज़ार में नहीं लाया जाएगा।
Huawei Y9 Prime 2019 में आपको 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) टीएफटी स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है।डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलेगा। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। डिवाइस 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।
ऑप्टिक्स के तहत हुवावे फ़ोन तीन रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड एंगल से लैस 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा शामिल है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है जो पॉप-अप सेल्फी मॉड्यूल का हिस्सा है। इसमें इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी की मिलती है जिसे 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।
कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं।