Huawei इस समय पिछले साल लॉन्च हुए P20 Lite स्मार्टफोन के अगले वर्ज़न पर काम कर रहा है और यह फ़ोन Huawei P20 Lite 2019 के नाम से आ रहा है। कई बदलाव के बाद यह नया वर्ज़न लाने की तैयारी कंपनी कर रही है। Swiss retailer MediaMarkt की साईट से इस अपकमिंग डिवाइस के लगभग सभी स्पेक्स और कीमत भी रेवील हो चुकी है।
हाल ही में रीटेलर साइट पर लिस्ट हुए Huawei P20 Lite 2019 से यह बात सामने आयी है कि पंच होल डिज़ाइन के साथ 6.4-inch IPS display में यह फ़ोन आ सकता है। हालांकि इससे पहले यह दावा किया गया था कि फोन 5.84 इंच की स्क्रीन के साथ आएगा। इसके साथ ही फ़ोन को कंपनी 16-megapixel selfie camera के साथ लॉन्च कर सकती है।
रिटेलर वेबसाइट में लिस्ट हुए इस फ़ोन Huawei P20 Lite में यह भी सामने आया है कि फ़ोन हुवावे किरिन 710 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। पिछले लीक्स की बात करें तो Huawei P20 Lite 2019 फोन क्वाड कैमरा के साथ आ सकता है जिसमें 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह अपकमिंग डिवाइस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर रन कर सकता है और साथ ही इसमें 4000 एमएएच की बैटरी देने की भी संभावना है।
अगर हुवावे के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इस फ़ोन को लगभग 20,960 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला इसी की कैटेगरी वाले मार्केट में उपलब्ध Samsung Galaxy M40 से हो सकता है जिसे हाल ही में लॉन्च किया जा चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक Huawei P20 Lite 2019 को क्रश ब्लू, चार्मिंग रेड और मिडनाइट ब्लैक कलर वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।