इस लीक हुई तस्वीर के बारे में बात करें हुवावे P9 लाइट स्मार्टफोन में नीचे की तरफ ड्यूल स्पीकर हैं. इस तस्वीर में जो फोन दिखाई दे रहा है उसमें दायीं तरफ पॉवर और वॉल्यूम बटन हैं.
मोबाइल निर्माता कंपनी हुवावे जल्द ही बाज़ार में अपना नया फ़ोन P9 लाइट पेश कर सकती है. वैसे अभी तक इस फ़ोन के बारे में कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. अब इस फ़ोन की एक कथित तस्वीर सामने आई है, जिसमें इस फ़ोन का लुक नज़र आ रहा है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, इस फ़ोन की एक तस्वीर एक टिप्सटर द्वाराट्वीट की गई. इसके साथ ही प्राप्त जानकारी के अनुसार इस फ़ोन में 5.2-इंच की डिस्प्ले होगी. साथ ही ये फ़ोन 7.6mm पतला होगा. ये मेटल डिजाइन के साथ पेश होगा. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और एक रेगुलर माइक्रो-USB पोर्ट भी हो सकता है.
अगर इस लीक हुई तस्वीर के बारे में बात करें हुवावे P9 लाइट स्मार्टफोन में नीचे की तरफ ड्यूल स्पीकर हैं. इस तस्वीर में जो फोन दिखाई दे रहा है उसमें दायीं तरफ पॉवर और वॉल्यूम बटन हैं. माइक्रोफोन के लिए दिए एक छेद के साथ ही ऊपर की तरफ एक 3.5mm का जैक भी है.
वहीँ इस स्मार्टफ़ोन में बायीं तरफ फोन में सिम ट्रे होगी. वहीं P9 लाइट स्मार्टफोन का डाइमेँशन 146.8×72.5×7.6mm हो सकता है.