Huawei P30 और Huawei P30 Pro मोबाइल फोंस को मिला 2019 के बेस्ट स्मार्टफोंस का अवार्ड

आपको बता देते हैं कि Huawei P30 और Huawei P30 Pro मोबाइल फोंस को एशिया मोबाइल अवार्ड्स का बेस्ट फ़ोन 2019 का अवार्ड दिया गया है। आपको बता देते हैं कि यह अवार्ड इन स्मार्टफोंस को पत्रकारों के एक पैनल ने दिया है। इसके अलावा मार्किट एनालिसिस और इंफ्लुएंसर्स भी इस पैनल में शामिल थे। इस मोबाइल फोन को यह अवार्ड कई श्रेणियों में दिया गया है, यानी इन्हें बढ़िया डिजाईन, बेहतरीन परफॉरमेंस और शानदार यूजर एक्सपीरियंस के लिए दिया गया है। 

आपको बता देते हैं कि Huawei P30 Pro मोबाइल फोन ने मोबाइल फोटोग्राफी के चौथे यानी एक नए दौर की शुरुआत की है, जो क्वाड-कैमरा सेटअप और 10x Hybrid Zoom के साथ आता है, इसके अलावा इसमें आपको RYYB सेंसर मिल रहा है। आपको बता देते हैं कि मात्र तीन महीनों के अंदर ही Huawei P30 सीरीज की सेल भी लगभग 10 मिलियन के आंकड़े को छु चुकी है। 

Huawei P30 Pro स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Huawei P30 Pro में आपको 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) OLED डिस्प्ले आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 के साथ मिलती है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Huawei P30 Pro में 8 जीबी रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं। डिवाइस में ऑक्टा-कोर किरिन 980 प्रोसेसर के साथ माली-जी76 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। फोन Android 9 Pie पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर काम करता है। 

P30 Pro में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इस डिवाइस में 40 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है, 1/1.7 इंच हुवावे सुपर स्पैक्ट्रम सेंसर और एफ/1.6 है अपर्चर है। 2साथ ही 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा अपर्चर एफ/2.2 के साथ और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा अपर्चर एफ/3.4 है। इसमें टाइम-ऑफ-फ्लाइट (TOF) कैमरा भी है।

Huawei P30 Pro वेरिएंट में 4,200 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही Huawei P30 Pro में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग तकनीक भी है। Huawei P30 Pro वेरिएंट आईपी68 वाटर और डस्ट सर्टिफाइड है और यह डिवाइस 40 वाट सुपर चार्ज तकनीक सपोर्ट करता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :