ये फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 GPU और 4GB की रैम से भी लैस हो सकता है. इसके अलावा इस फ़ोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं.
मोबाइल निर्माता कंपनी HTC जल्द ही बाज़ार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन HTC 10 पेश कर सकती है. पिछले काफी समय में इस फ़ोन के बारे में कोई जानकारियां सामने आई हैं, कंपनी ने भी इस फ़ोन के बारे में कई जानकारियां जारी की हैं. हालाँकि अभी तक इसकी लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अब कंपनी ने HTC 10 स्मार्टफ़ोन का एक नया टीजर जारी किया है. कंपनी ने इस नए टीजर में अपने इस फ़ोन के कैमरे की काफी तारीफ की है. HTC ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि, ''आप देखेंगे दुनिया का पहला, वर्ल्डक्लास फ्रंट और रियर कैमरा'', इसके साथ कंपनी ने पहले की तरह ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा. इस ट्वीट में साझा की गई तस्वीर निश्चित तौर पर 'HTC 10' के कैमरे की ही है.
इसे पहले भी इस फ़ोन के बारे में कई लीक्स सामने आए हैं, इन लीक्स के अनुसार, HTC 10 स्मार्टफ़ोन में 5.15-इंच की QHD डिस्प्ले हो सकती है. साथ ही ये फ़ोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 GPU और 4GB की रैम से भी लैस हो सकता है. इसके अलावा इस फ़ोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और USB टाइप-C पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं.
हाल ही में इस फ़ोन की कुछ तस्वीरें लीक हुई थी जिनके अनुसार, फ़ोन में डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन और दो कैपेसिटिव बटन व मल्टी विंडो एक्सेस विकल्प होंगे.